facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की तैयारी में DB Realty, बढ़ा शेयर का भाव

Advertisement

इस बार भी जो फंड जुटाया जाएगा, उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। इसके अलावा नए और मौजूदा प्रोजेक्ट्स में इसे निवेश किया जाएगा।

Last Updated- February 21, 2024 | 2:31 PM IST
house price hike

रियल्टी सेक्टर की अग्रणी कंपनी DB Realty बड़ा फंड जुटाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कंपनी करीब 1500 से 2000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। फंड के लिए कंपनी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को शेयर जारी करने का प्लान कर रही है।

मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से इस खबर की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक मार्केट सेंटिमेंट के हिसाब से आने वाले कुछ हफ्तों में यह फंड जुटाया जा सकता है। कंपनी की इस योजना का शेयरों पर पॉजिटिव इफेक्ट दिख रहा है।

जेएम फाइनेंशियल और डीएएम कैपिटल को दी गई जिम्मेदारी

बता दें, डीबी रियल्टी उस समय परेशानी में आई जब कंपनी के प्रमोटर्स शाहिद बलवा और विनोद गोएनका का नाम 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में सामने आया था। तथ्यों के अभाव में दिसंबर 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया लेकिन इसका खामियाजा कंपनी को भुगतना पड़ा। लंबी कानूनी लड़ाई के चलते देरी से हुए प्रोजेक्ट्स और लेंडर्स के हाथ खींचने से कंपनी दबाव में आई। अब यह कालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को शेयर जारी कर पैसे जुटाने की कोशिश में है। इसकी जिम्मेदारी इनवेस्टमेंट बैंकों जेएम फाइनेंशियल और डीएएम कैपिटल को दी गई है।

1,544 करोड़ रुपये जुटाए, जिसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने में हुआ। इस बार भी जो फंड जुटाया जाएगा, उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। इसके अलावा नए और मौजूदा प्रोजेक्ट्स में इसे निवेश किया जाएगा।

बढ़ा शेयर का भाव

फिलहाल BSE पर यह 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 273.60 रुपये पर है। इंट्रा-डे में यह 1.44 फीसदी उछलकर 274.25 रुपये पर पहुंच गया था।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement