facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सूचीबद्ध डेवलपरों की ऋण लागत घटकर 8.14 प्रतिशत रह गई

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 11:19 PM IST
Home Loan

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शीर्ष आठ सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों की औसत ऋण लागत वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद से सबसे कम स्तर पर है। संपत्ति सलाहकार एनारॉक के शोध में यह जानकारी मिली है।

वर्ष 2022 में लगातार हुई रीपो दर बढ़ोतरी के बावजूद इन आठ सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों के ऋण की औसत लागत वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही के 9.64 प्रतिशत से घटकर इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लगभग 8.14 प्रतिशत रह गई है।

इन शीर्ष आठ डेवलपरों का शुद्ध ऋण वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही के अंत में घटकर 20,800 करोड़ रुपये रह गया था, जो वित्त वर्ष 20 की चौथी तिमाही के अंत में महामारी से पहले के 24,500 करोड़ रुपये के स्तर से कम रहा। वित्त 21 की तीसरी तिमाही के अंत तक इन डेवलपरों का शुद्ध ऋण खासा बढ़कर 42,900 करोड़ रुपये हो गया था।

हालांकि धन की उपलब्धता कई छोटे रियल एस्टेट डेवलपरों के लिए एक चुनौती है, लेकिन बड़ी कंपनियां, विशेष रूप से सूचीबद्ध कंपनियां प्रतिस्पर्धी दरों पर धन जुटा सकती हैं। इसका श्रेय अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड, बाजार की अधिक स्वीकृति, ब्रांड विश्वास और दिखाए गए वित्तीय अनुशासन को जाता है।

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement