facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2030 तक भारत से $3 अरब का स्पोर्ट्स सामान खरीदेगी डेकाथलॉन, 90 से ज्यादा शहरों में मौजूदगी बढ़ाने की भी योजना

Advertisement

फिलहाल डेकाथलॉन की वैश्विक खरीद में भारत की हिस्सेदारी 8 प्रतिशत है जो अगले पांच साल में बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगी।

Last Updated- July 29, 2025 | 9:39 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फ्रांस की खेल सामग्री विक्रेता डेकाथलॉन का इरादा साल 2030 तक भारत से खरीद को लगभग छह गुना बढ़ाकर 3 अरब डॉलर करने का है।  कंपनी की योजना इस दौरान वैश्विक खरीद में भारत की हिस्सेदारी दोगुनी करने की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

वर्तमान में यह रिटेलर भारत से 48 करोड़ डॉलर का सामान लेती है। फिलहाल डेकाथलॉन की वैश्विक खरीद में भारत की हिस्सेदारी 8 प्रतिशत है जो अगले पांच साल में बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी इस दौरान फुटवियर, क्रिकेट सामान, धातु के खेल उपकरणों और ऑ​प्टिकल जैसे सामान पर ध्यान देगी।

इस बीच कंपनी भारत में जो बिक्री करती है, उसकी 70 प्र​तिशत खरीद स्थानीय स्तर पर की जाती है। उम्मीद है कि इस अव​धि में यह हिस्सा बढ़कर 90 प्र​तिशत हो जाएगा।

डेकाथलॉन इंडिया के मुख्य कार्य अ​​धिकारी शंकर चटर्जी ने कहा, ‘चूंकि हम ऑफलाइन और ओमनी-चैनल प्लेटफार्म पर लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। इसलिए उत्पादन उत्कृष्टता हमारी रणनीति के केंद्र में है जिससे स्थायी कारोबारी वृद्धि और प्रत्येक भारतीय की खेल तक पहुंच बढ़े।’ 

चटर्जी ने आगे कहा कि भारत इस खुदरा विक्रेता के वृद्धि के लिए महत्त्वपूर्ण कारक है और कंपनी के लिए राजस्व के लिहाज से यह शीर्ष आठ बाजारों में से एक है। कंपनी वियरेबल उपकरण, मसाजर और यहां तक कि ट्रेडमिल जैसे फिटनेस उपकरणों का भी स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू करने पर विचार कर रही है। देश में कंपनी के 113 विनिर्माण स्थल, 83 आपूर्तिकर्ता और 7 उत्पादन कार्यालय हैं। वर्तमान में यह 55 शहरों में 132 स्टोरों का संचालन करती है और साल 2030 तक 90 से ज्यादा शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement