facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में आई गिरावट, 2023-24 में 4.42 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

एयरलाइन की हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2023-24 में स्थायी कर्मचारियों की संख्या सालाना आधार पर 13.7 प्रतिशत बढ़कर 36,860 हो गई।

Last Updated- August 18, 2024 | 7:50 PM IST
IndiGo will fly its first flight from Navi Mumbai Airport, will start with 18 flights to 15 cities

इंडिगो में औसत वेतन 2023-24 में सालाना आधार पर (Y-o-Y) 4.42 प्रतिशत बढ़ा। एयरलाइन की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, यह 2022-23 में दर्ज की गई 10.5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी से कम था।

एयरलाइन के सूत्रों ने कहा कि 2022-23 में वृद्धि अधिक थी क्योंकि एयरलाइन उन कर्मचारियों के वेतन को सामान्य कर रही थी, जिन्हें कोरोना महामारी के चरम के दौरान वेतन में कटौती का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि 2023-24 में 4.42 प्रतिशत की औसत वेतन वृद्धि विमानन उद्योग के मानकों के करीब थी। इस मामले पर इंडिगो ने बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया।

2023-24 में, इंडिगो ने 10.67 करोड़ यात्रियों को हवाई यात्रा कराई, जो कि सालाना आधार पर 24.7 प्रतिशत की वृद्धि है। नतीजतन, इसका एनुअल कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2023-24 में रिकॉर्ड 8,157 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 2022-23 में 2,980 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटे से एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

Financial Year Median Remuneration Increase (%) Number of Permanent Employees Increase in Permanent Employees (%)
2017-18 -7.00 18060 NA
2018-19 3.89 23531 30.3
2019-20 5.60 27812 18.2
2020-21 -4.72 23711 -14.7
2021-22 -0.50 26164 10.3
2022-23 10.50 32407 23.9
2023-24 4.42 36860 13.7

Source- IndiGo annual reports

Also read: भारत के 12 फीसदी मसाले क्वालिटी और सुरक्षा मानकों में फेल, FSSAI जांच के बाद कंपनियों पर ले रही एक्शन

एयरलाइन की हालिया वार्षिक रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2023-24 में स्थायी कर्मचारियों की संख्या सालाना आधार पर 13.7 प्रतिशत बढ़कर 36,860 हो गई। 2022-23 में, सालाना आधार पर स्थायी कर्मचारियों की संख्या में 23.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 32,407 हो गई थी।

Advertisement
First Published - August 18, 2024 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement