facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लगातार गिर रही साख से Byju’s के कर्मियों का घट रहा मनोबल

Advertisement

ऑडिटर डेलॉयट और तीन बड़े बोर्ड सदस्यों ने गुरुवार को बेंगलूरु की कंपनी से नाता तोड़ लिया। उसके बाद किसी समय ऊंची उड़ान भरने वाली कंपनी की वित्तीय स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं

Last Updated- June 25, 2023 | 10:06 PM IST
Weekly Brainstorming: Self-Assessment Time for Startups

भारतीय एडटेक स्टार्टअप कंपनी बैजूस (Byju’s) की हालिया परेशानियों ने अब कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ा दी है। कंपनी के कुछ वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों ने बताया कि लगातार हो रही है छंटनी से वे अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं।

ऑडिटर डेलॉयट और तीन बड़े बोर्ड सदस्यों ने गुरुवार को बेंगलूरु की कंपनी से नाता तोड़ लिया। उसके बाद किसी समय ऊंची उड़ान भरने वाली कंपनी की वित्तीय स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कमजोर मांग के कारण इस साल बैजूस ने हजारों लोगों की छंटनी की है और लेनदारों के साथ भी कंपनी कानूनी पचड़े में फंस गई है। यहां तक की एक प्रमुख निवेशक ने कंपनी का मूल्यांकन भी कम कर दिया है।

नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बैजूस के वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा, ‘हमारा मनोबल काफी गिर गया है। सभी कर्मचारियों के लैपटॉप पर जॉब पोर्टल खुला रहा है। कंपनी द्वारा रातोरात हटाने से पहले हर कोई नई नौकरी तलाश रहा है।’

अभी स्थिति इतनी खराब हो गई है अधीनस्थ कर्मचारी भी अपने प्रबंधकों के साथ बैठकर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कई कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें ऑडिटर डेलॉयट और बोर्ड के सदस्यों के बाहर निकलने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बैजूस के प्रवक्ता ने कर्मचारियों के मनोबल, प्रबंधन से बातचीत की कमी या कर्मचारियों द्वारा उठाए गए अन्य मुद्दों पर रॉयटर्स के पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

शुरू में बोर्ड से बाहर निकलने की खबर से इनकार करने के बाद बैजूस ने शुक्रवार की देर रात एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि कुछ निवेशक बोर्ड से बाहर हो गए हैं।

पिछले साल की शुरुआत में करीब 22 अरब डॉलर के मूल्यांकन वाली एडटेक फर्म ने अक्टूबर से हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी का कहना था कि वैश्विक महामारी कोविड-19 खत्म होने के बाद ऑनलाइन ट्यूशन की मांग में गिरावट होने के बाद लागत में कटौती करने के लिए कदम उठाया गया है।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement