facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Byju’s की Aakash Educational Services के MD,CEO नियुक्त हुए दीपक मेहरोत्रा

Advertisement

सितंबर 2023 में अभिषेक माहेश्वरी के कंपनी से इस्तीफा देने के बाद से आकाश में सीईओ का पद रिक्त था।

Last Updated- April 08, 2024 | 11:51 AM IST
Aakash

शिक्षण प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू समूह की कंपनी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने दीपक मेहरोत्रा को अपना प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सितंबर 2023 में अभिषेक माहेश्वरी के कंपनी से इस्तीफा देने के बाद से आकाश में सीईओ का पद रिक्त था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, मेहरोत्रा ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभाल लिया है। बायजू के संस्थापक एवं चेयरमैन बायजू रविन्द्रन ने कहा, ‘‘ पियर्सन इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में उनका व्यावसायिक कौशल व शानदार रिकॉर्ड आकाश बायजू के विकास का आगे बढ़ाने में मदद करेगा…’’

मेहरोत्रा के पास एफएमसीजी (दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं) , दूरसंचार और शिक्षा क्षेत्र में काम करने का अनुभव है। मेहरोत्रा ने कहा, ‘‘ मैं शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी एईएसएल से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं…’’

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 11:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement