facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डीपफेक हमारे हित में नहीं, सभी स्थानीय कानूनों का पालन करती है कंपनी: YouTube

Advertisement

भारत में यूट्यूब के निदेशक ईशान जॉन चटर्जी ने गुरुवार को कहा कि कंपनी सभी स्थानीय कानूनों का अनुपालन करती है और सभी उभरते मुद्दों पर सरकार के साथ है।

Last Updated- December 01, 2023 | 11:37 PM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

यूट्यूब (YouTube ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीपफेक वीडियो कंपनी के हित में नहीं हैं, क्योंकि कोई भी संबंधित पक्ष खुद को उन मंचों से नहीं जोड़ना चाहता, जो फर्जी समाचार या गलत सूचना देने की छूट देते हैं।

भारत में यूट्यूब के निदेशक ईशान जॉन चटर्जी ने गुरुवार को कहा कि कंपनी सभी स्थानीय कानूनों का अनुपालन करती है और सभी उभरते मुद्दों पर सरकार के साथ है।

उन्होंने कहा, ”मैं यह दोहराना चाहता हूं कि आमतौर पर गलत सूचना और एआई के जरिए बने डीपफेक हमारे हित में बिल्कुल भी नहीं है। एक मंच के रूप में, अगर हम तीन व्यापक हितधारकों – उपयोगकर्ता या दर्शक, निर्माता और विज्ञापनदाता की बात करें तो इनमें से कोई भी ऐसे मंच से जुड़ना नहीं चाहता जो फर्जी समाचार या गलत सूचना देने की छूट देता हो।”

उन्होंने कहा कि यूट्यूब के हित सरकार और प्रमुख हितधारकों के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं, जिनका समाधान करना है।

चटर्जी ने कहा, ”हम सभी स्थानीय कानूनों का अनुपालन करते हैं और उभरते मुद्दों पर सरकार और उद्योग हितधारकों के साथ जुड़े हुए हैं।”

वह केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की उस टिप्पणी से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि सोशल मीडिया मंचों ने अक्टूबर 2022 में अधिसूचित नए आईटी नियमों के अनुसार अपनी उपयोग की शर्तों को तैयार नहीं किया है।

यूट्यूब के निदेशक और वैश्विक उत्तरदायित्व प्रमुख टिमोथी काट्ज ने कहा कि कंपनी ऐसी सामग्री को हटा देती है, जो नीति का अनुपालन नहीं करती है और वित्तीय मामलों या चुनाव आदि को प्रभावित करने वाली सामग्री के मामले में विश्वसनीय स्रोतों से वीडियो देखने की सिफारिश की जाती है। यूट्यूब ने इसके लिए टूल विकसित किए हैं।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 9:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement