facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Miniratna PSU ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय की, जानिए कब और कितनी रकम मिलेगी

Advertisement

भारत डायनेमिक्स का डिविडेंड इतिहास भी खासा मजबूत रहा है। इस साल फरवरी में कंपनी ने चार रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया था।

Last Updated- September 09, 2025 | 2:16 PM IST
Persistent Systems Dividend Stocks

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मई 2025 में घोषणा की थी कि वह अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 65 पैसे का फाइनल डिविडेंड देगी। इसके लिए 19 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब है कि इस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा। यही तारीख एक्स-डिविडेंड डेट भी होगी। अगर डिविडेंड को AGM में मंजूरी मिल जाती है तो इसका भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। कंपनी की 55वीं AGM 26 सितंबर 2025 को होने वाली है।

भारत डायनेमिक्स का डिविडेंड इतिहास भी खासा मजबूत रहा है। इस साल फरवरी में कंपनी ने चार रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया था। वहीं साल 2024 में कंपनी ने 8.85 रुपये का इंटरिम डिविडेंड और 85 पैसे का फाइनल डिविडेंड शेयरधारकों को दिया था।

शेयर की बात करें तो सोमवार 9 सितंबर को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1424.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 1.18 फीसदी नीचे था। बीते दो हफ्तों में इस शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है और तीन महीने में यह करीब 27 फीसदी टूट चुका है। हालांकि लंबी अवधि में यह स्टॉक निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। पिछले एक साल में इसमें 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है, दो साल में 139 फीसदी, तीन साल में 251 फीसदी और पांच साल में इसने 807 फीसदी तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

कुल मिलाकर भारत डायनेमिक्स का शेयर फिलहाल दबाव में है, लेकिन लंबे समय में यह निवेशकों को मजबूत रिटर्न देने वाला स्टॉक साबित हुआ है। अब सभी की नजर 19 सितंबर की रिकॉर्ड डेट और 26 सितंबर को होने वाली AGM पर है, जहां फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

क्या करती है कंपनी

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। यह कंपनी डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की मिनीरत्न कैटेगरी की सरकारी कंपनी है, जिसका हेड ऑफिस हैदराबाद में है। 16 जुलाई 1970 को इसकी स्थापना डिफेंस मंत्रालय के अधीन की गई थी ताकि भारतीय सेना के लिए गाइडेड मिसाइल और उससे जुड़े उपकरण बनाए जा सकें। आज कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 52,825 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - September 9, 2025 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement