facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘DeHaat’ को राजस्व 80 फीसदी बढ़कर 2,300 करोड़ रुपये होने की उम्मीद, कंपनी किसानों को देती है फ्री में परामर्श सेवा

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 3:41 PM IST

एग्रीटेक कंपनी ‘DeHaat’ को चालू वित्त वर्ष में अपना राजस्व चालू 80 फीसदी वृद्धि के साथ 2,300 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है।

कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) शशांक कुमार ने कहा है कि किसानों को कृषि उत्पादों की बिक्री में वृद्धि होने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन उत्पादों की बेहतर बिक्री के दम पर राजस्व वृद्धि में उछाल आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ‘DeHaat’ (देहात) इस साल सकारात्मक एबिटा आय (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले आय) को भी हासिल कर लेगी। उन्होंने इसके लिए दिसंबर, 2023 तक की समयसीमा रखी।

‘DeHaat’ किसानों से व्यापार (बी2एफ) का एक प्रौद्योगिकी-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो किसानों को हर प्रकार की कृषि सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसमें उच्च गुणवत्ता की कृषि सूचनाएं, कृषि परामर्श, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच और उत्पाद की बिक्री के लिए बाजार से संबंध भी शामिल हैं।

‘DeHaat’ सोफीना, लाइटरॉक, प्रॉसस वेंचर्स, सिकोया कैपिटल इंडिया, ओम्नीवोर पार्टनर्स और एफएमओ जैसे निवेशकों से 22.1 करोड़ डॉलर का वित्त जुटा चुकी है।

शशांक कुमार ने कहा, “पिछले वित्त वर्ष में हमारा व्यापार लगभग 1,250 करोड़ रुपये रहा था। हम इस वित्त वर्ष अपने राजस्व में भारी वृद्धि देख रहे हैं और लगभग 2,300 करोड़ का आंकड़ा छू लेंगे।”

उन्होंने कहा, “कुल राजस्व में से 70 फीसदी किसानों द्वारा खेतों में उगाए जा रहे उत्पादों से जबकि शेष 30 फीसदी बीज और कृषि-रसायन जैसे उत्पादों को किसानों को बेचकर आता है।”

देश भर में फैले अपने केंद्रों के जरिये ‘DeHaat’ 18 लाख से अधिक किसानों को सेवाएं मुहैया कराती है। किसानों को खेती संबंधी परामर्श सेवाएं देने के लिए कंपनी कोई भुगतान नहीं लेती है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement