facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली के लाइसेंस में देरी से देश में राजस्व पर असर : परनोड

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 11:04 PM IST
Liquor stocks

शराब की दिग्गज कंपनी परनोड रिकॉर्ड भारत में अपने व्यवसाय में काफी नुकसान झेल रही है। सूत्र बता रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाइसेंस मिलने में हो रही देरी होने से इसके यहां ब्रांड्स मौजूद नहीं है इसलिए कंपनी को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

परनोड पिछले 20 साल से दिल्ली और पूरे भारत में व्यवसाय कर रही है। यहां हर राज्य अलग अलग लाइसेंस देते हैं और अधिसंख्य जगह हर साल इसका नवीनीकरण करना पड़ता है।

27 मार्च को अदालत में डाले गए एक हलफनामा में कंपनी ने न्यायाधीश से कहा कि उसने अगस्त 2022 में ही लाइसेंस के लिए आवेदन डाला था लेकिन सरकार ने अब तक इसे जारी नहीं किया है। इससे कंपनी के ब्रांड्स अब शहर के बार और शराब की दुकानों में नहीं मिलते हैं।

परनोड ने हलफनामा में कहा है कि यह उसके बाजार के शेयर और राजस्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है और इससे वह यहां व्यवसाय करने की स्थिति में नहीं है। साथ ही कहा कि इस स्थिति के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नुकसान के आंकड़े बताए बिना परनोड ने कहा कि यह लगातार और हर बीतते दिन के साथ नुकसान उठा रहा है। साथ ही कहा कि ग्राहक भी इसके ब्रांड्स से वंचित हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने कहा कि शिवास रीगल, ब्लेंडर्स प्राइड, 100पाइपर्स और एब्सोल्यूट वोदका जैसे टॉप ब्रांड्स दिल्ली शहर में नहीं मिल रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने इस मामले में त्वरित टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जबकि परनोड ने भी इस खबर को लेकर कुछ नहीं कहा।

परनोड महीनों से भारत में नियामकीय चुनौतियों का सामना कर रही है।

परनोड कथित तौर पर आयात को कम करके आंकने के लिए करीब 25 करोड़ डॉलर की कर मांग से जूझ रहा है और 2021 में दिल्ली शहर की शराब नीति के कथित उल्लंघन के लिए एक केंद्रीय जांच का सामना कर रहा है।

इस के कारण इसके एक कार्यकारी की गिरफ्तारी भी हुई है। हालांकि किसी भी गलत काम से इनकार करती है। पिछले सप्ताह दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने सरकार से दो सप्ताह के भीतर यह तय करने को कहा था कि परनोड को लाइसेंस जारी किया जाए या नहीं।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement