facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने मारन की ₹1,300 करोड़ की याचिका खारिज की

Advertisement

SpiceJet Legal Dispute: इससे पहले ये दावा एक आर्बिट्रल ट्राइब्यूनल और फिर हाई कोर्ट की एकल पीठ द्वारा खारिज किया जा चुका है।

Last Updated- May 26, 2025 | 12:24 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

SpiceJet Legal Dispute: दिल्ली हाई कोर्ट ने कारोबारी कलानिधि मारन और उनकी कंपनी केएएल एयरवेज की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने स्पाइसजेट से ₹1,300 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा मांगा था। ये जानकारी खुद स्पाइसजेट ने सोमवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी। कोर्ट का यह फैसला 23 मई 2025 को आया।

इससे पहले ये दावा एक आर्बिट्रल ट्राइब्यूनल और फिर हाई कोर्ट की एकल पीठ द्वारा खारिज किया जा चुका है। अब यह तीसरी बार है जब केएएल एयरवेज और कलानिधि मारन की अपील अदालत ने खारिज कर दी है। स्पाइसजेट ने कहा, “ये दावे तीन रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जजों की आर्बिट्रल बेंच द्वारा पूरी तरह से जांचे गए और खारिज किए गए थे। फिर इन ही दावों को एकल पीठ के सामने दोबारा रखा गया था, जहां से भी इन्हें खारिज कर दिया गया।”

SpiceJet Legal Dispute: कहानी की शुरुआत 2010 से

यह विवाद करीब 10 साल से ज्यादा पुराना है। साल 2010 में कलानिधि मारन और उनकी कंपनी केएएल एयरवेज़ ने स्पाइसजेट में बड़ी हिस्सेदारी ली थी और उनकी हिस्सेदारी 37.7% से बढ़कर 58.46% हो गई थी। लेकिन फरवरी 2015 में उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी फिर से कंपनी के मूल संस्थापक अजय सिंह को सौंप दी थी, जो एक पुनरुद्धार समझौते का हिस्सा था।

यह भी पढ़ें…India space economy: भारत में राज्य सरकारों में अंतरिक्ष नीति को लेकर होड़, निवेश पाने की नई रेस शुरू

SpiceJet Legal Dispute: क्यों हुआ विवाद

मारन और केएएल एयरवेज़ का कहना है कि उन्होंने वारंट और प्रेफरेंस शेयर्स के लिए ₹679 करोड़ चुकाए थे, लेकिन कंपनी ने ये शेयर्स कभी जारी ही नहीं किए। इसी को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंचा। पहले एक आर्बिट्रल ट्राइब्यूनल ने मारन के पक्ष में फैसला दिया था और स्पाइसजेट को ₹579 करोड़ ब्याज सहित लौटाने को कहा था। लेकिन 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया और मामला फिर से जांच के लिए वापस भेजा गया। इसके बाद मारन और केएएल एयरवेज़ ने ₹1,323 करोड़ का नया दावा किया, जिसे स्पाइसजेट ने बार-बार “बेबुनियाद” और “खारिज हो चुका” बताया।

नए फैसले के बाद सोमवार सुबह 11:05 बजे बीएसई पर स्पाइसजेट के शेयर 2.62% की बढ़त के साथ ₹44.98 पर पहुंच गए।

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement