facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने Wikipedia को दी चेतावनी, कहा- भारतीय नियमों का पालन करो या देश में ऑपरेशन बंद करो

Advertisement

ANI पेज पर आपत्तिजनक बदलाव मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने Wikipedia को अवमानना नोटिस जारी किया

Last Updated- September 05, 2024 | 8:56 PM IST
Wikipedia

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया Wikipedia को अवमानना नोटिस जारी किया है, क्योंकि उसने ANI के पेज पर किए गए कथित अपमानजनक बदलाव करने वाले यूजर्स की जानकारी देने से मना किया।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने सुनवाई के दौरान कहा, “मैं अवमानना लगाऊंगा… यह सवाल नहीं है कि प्रतिवादी नंबर 1 (Wikipedia) भारत में एक इकाई नहीं है। हम आपके भारत में बिजनेस को बंद कर देंगे। हम सरकार से Wikipedia को ब्लॉक करने के लिए कहेंगे… अगर आप भारतीय नियमों का पालन नहीं करना चाहते, तो भारत में काम न करें।”

Wikipedia के खिलाफ क्या है मामला?

मामला ANI के Wikipedia पेज पर कुछ आपत्तिजनक बदलावों से जुड़ा है, जिसके बाद ANI ने मानहानि का मुकदमा किया। कोर्ट ने पहले Wikipedia को उन तीन लोगों की जानकारी देने का आदेश दिया था, जिन्होंने ये बदलाव किए थे।

कोर्ट ने Wikipedia के एक प्रतिनिधि को 25 अक्टूबर को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का भी आदेश दिया है।

ANI का आरोप है कि इन आपत्तिजनक बदलावों में उसे “वर्तमान सरकार का प्रचारक उपकरण” बताया गया था। इसके बाद ANI ने हाई कोर्ट में अवमानना की अर्जी दाखिल की, जिसमें आरोप लगाया कि Wikipedia ने कोर्ट के पिछले आदेश का पालन नहीं किया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने Wikipedia को अवमानना नोटिस क्यों जारी किया?

Wikipedia ने दलील दी कि उसे आदेश के बारे में जानकारी देने के लिए समय चाहिए, और यह भी कहा कि भारत में उसकी कोई भौतिक उपस्थिति नहीं है। न्यायमूर्ति चावला ने कहा कि यह तर्क पहले ही खारिज किया जा चुका है और चेतावनी दी कि अगर Wikipedia ने आदेश का पालन नहीं किया, तो अदालत अवमानना की कार्रवाई शुरू करेगी।

2001 में स्थापित Wikipedia दुनिया की सबसे बड़ी रेफरेंस वेबसाइट बन गई है, जहां लगभग कोई भी कंटेंट को एडिट कर सकता है। इसके 300 से अधिक भाषाओं में 63 मिलियन से ज्यादा लेख हैं।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement