facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhivery करेगी Algorhythm Tech का अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 6:44 PM IST
Delhivery- डेल्हीवरी

लॉजिस्टिक फर्म डेलिवरी (Delhivery) ने मंगलवार को कहा कि वह 14.9 करोड़ रुपये में एल्गोरिदम टेक (Algorhythm Tech) का अधिग्रहण कर रही है। एल्गोरिदम टेक आपूर्ति श्रृंखला समाधान मुहैया कराती है।

डेलिवरी ने कहा है कि यह सौदा अगले साल 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। पुणे की एल्गोरिदम टेक अब डेलिवरी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी के तौर पर परिचालन करेगी। उसका कारोबार वित्त वर्ष 2022 में 3.6 करोड़ था।

यह भी पढ़े: Wipro मसाला कारोबार में उतरी, केरल के ब्रांड Nirapara का किया अधिग्रहण

अभय बोरवंकर, अजीत सिंह और संदीप पेंडुरकर द्वारा वर्ष 2003 में स्थापित एल्गोरिदम एफएमसीजी, फार्मास्युटिकल, इस्पात, वाहन और दूरसंचार क्षेत्रों में अपने प्रॉपराइटरी रिदम 3.0 प्लेटफॉर्म के जरिये ग्राहकों को आपूर्ति श्रृंखला नियोजन और क्रियान्वयन सेवाएं मुहैया कराती है।

एल्गोरिदम टेक के सह-संस्थापक अजीत सिंह ने कहा, ‘डेलिवरी ने एक दशक में भारत में सबसे बड़ी लॉजिस्टिक प्रदाता के तौर पर आगे बढ़ने की लगातार कोशिश की है और हम भविष्य के लिए अपने संयुक्त विजन को मजबूत बनाने की दिशा में इससे बेहतर टीम या कंपनी पर विचार नहीं कर सकते।’

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement