facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dell की बेंगलूरु में निवेश करने की योजना, लैपटॉप बनाने वाली कंपनी ने कर्नाटक सरकार से मांगा सहयोग

Advertisement

Dell के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के ऑपरेशन पर लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए कर्नाटक सरकार से सहयोग मांगा।

Last Updated- September 30, 2023 | 7:04 PM IST
Dell considering fresh investment in Bengaluru, seeks K'taka govt support to overcome restrictions on SEZ

टेक कंपनी डेल कर्नाटक में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए बेंगलुरु में अपने अनुसंधान और विकास (R&D) केंद्र में नए निवेश पर विचार कर रहा है। कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग तथा बुनियादी ढांचा मंत्री एम बी पाटिल के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

कंपनी पहले से ही बेंगलूरु में एक प्रमुख R&D केंद्र संचालित कर रही है। वैश्विक स्तर पर डेल लगभग 25 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का संचालन करती है, जिनमें से 14 इकाइयां पूरी तरह से R&D के लिए हैं।

मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को अमेरिका के ऑस्टिन में पाटिल के साथ बैठक की और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के परिचालन पर लगाए गए प्रतिबंधों से बचने के लिए प्रदेश सरकार से सहयोग मांगा।

पाटिल की अगुआई में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहा है।

बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने अग्रणी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ग्लोबल फाउंड्रीज (GF) के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। कंपनी ने 200 कुशल श्रमिकों को शामिल करके बेंगलुरु में अपने कार्यबल को बढ़ाने की इच्छा जताई।

Advertisement
First Published - September 30, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement