facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सकारात्मक माहौल के बीच टायरों की मांग मजबूत रहेगी : JK Tyre CMD

Advertisement

सिंघानिया ने कुछ सकारात्मक कारकों के बारे में बताते हुए कहा कि माल ढुलाई की उपलब्धता लगातार बनी हुई है।

Last Updated- November 05, 2023 | 2:25 PM IST
Dr Raghupati Singhania, Chairman And Managing Director – JK Tyre And Industries Ltd
Dr Raghupati Singhania, Chairman And Managing Director – JK Tyre And Industries Ltd

सकारात्मक माहौल के बीच वाहन उद्योग के लगातार नई ऊंचाइयां छूने का सिलसिला जारी है। इस बीच, जेके टायर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रघुपति सिंघानिया ने कहा है कि घरेलू बाजार में टायरों की मांग आगे भी मजबूत बने रहने की उम्मीद है।

सिंघानिया ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में मजबूत वृद्धि और बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का मुख्य ध्यान होने से वाहन क्षेत्र के साथ-साथ टायर उद्योग में भी वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि स्वस्थ व्यापक आर्थिक कारकों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे में निवेश के कारण घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी और निश्चित रूप से कुल मिलाकर इस समय अच्छा आर्थिक माहौल महसूस हो रहा है।”

यह भी पढ़ें : Olectra Greentech Q2 Results: दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 18.58 करोड़ रुपये पर

सिंघानिया ने कुछ सकारात्मक कारकों के बारे में बताते हुए कहा कि माल ढुलाई की उपलब्धता लगातार बनी हुई है, जिससे वाणिज्यिक वाहन खंड को मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मजबूत आर्थिक वृद्धि और खर्च योग्य आय बढ़ने से कारों का उठाव बढ़ा है। सिंघानिया ने कहा, “इसलिए, हमारा अनुमान है कि कारों की मांग के साथ-साथ टायरों की मांग भी बढ़ेगी।”

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग अब सड़क मार्ग से यात्रा करना चाह रहे हैं क्योंकि पिछले 18-20 माह में बेहतर सड़कों का निर्माण हुआ है।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement