facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शापूरजी पलोनजी की टाटा संस को लिस्ट करने की मांग तेज, जनहित और पारदर्शिता का दिया हवाला

Advertisement

मिस्त्री ने इस मामले में सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्णायक कार्रवाई किए जाने पर भरोसा जताया

Last Updated- April 10, 2026 | 10:59 PM IST
Tata Sons Board meeting

शापूरजी पलोनजी (एसपी) समूह के चेयरमैन शापूरजी पलोनजी मिस्त्री ने आज एक बार फिर टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि ऐसा करना केवल नियामकीय नियमों का पालन नहीं बल्कि जनहित में जरूरी कदम होगा। मिस्त्री ने इस मामले में सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्णायक कार्रवाई किए जाने पर भरोसा जताया।

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बारे में एक बयान में मिस्त्री ने कहा, ‘एसपी समूह को केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक पर पूरा भरोसा है कि वे टाटा संस को सूचीबद्ध करने के मामले में निर्णायक कदम उठाएंगे।’ उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण आधारित तर्क पेश नहीं किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध होने से टाटा ट्रस्ट के हितों को नुकसान होगा या लाभार्थियों की सेवा करने की क्षमता कम हो जाएगी।

मिस्त्री की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है जिनमें कहा गया कि टाटा ट्रस्ट के दो ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह, टाटा संस को सूचीबद्ध कराने के पक्ष में हैं जबकि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इस कदम के खिलाफ हैं। मिस्त्री ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं फिर दोहराता हूं कि टाटा संस को समय पर सूचीबद्ध करना केवल नियमों का पालन नहीं है बल्कि एक अनिवार्य प्रगति है। इससे कारोबारी संचालन मजबूत होगा और पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ेगी।’

Advertisement
First Published - April 10, 2026 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement