facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First के हटने के बावजूद मई में औसत हवाई यातायात पर नहीं पड़ा कोई असर

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 10:25 PM IST
Go First

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मई में देश का औसत दैनिक घरेलू हवाई यात्री यातायात 4,25,148 रहा, जिसमें गो फर्स्ट के निकलने के बाद मासिक आधार पर केवल 0.85 प्रतिशत की गिरावट आई।

हालांकि मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक घरेलू उड़ानों की औसत संख्या पिछले महीने के मुकाबले मई में 4.6 प्रतिशत तक कम हो गई।

गो फर्स्ट द्वारा दिवाला प्रक्रिया की शुरुआत करने और 3 मई से उड़ानें बंद करने के बाद अन्य विमानन कंपनियों में सीटों की मांग बढ़ गई है।

देश में हरेक विमानन कंपनी ने मई में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोड फैक्टर दर्ज किया, अप्रैल में यह बात नहीं थी। ऑक्यूपेंसी दर 90 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की वजह से मई और जून की शीर्ष यात्रा अवधि के दौरान हवाई किराए में इजाफा हो रहा है।

मई में देश का अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री यातायात मासिक आधार पर 4.71 प्रतिशत तक बढ़कर 1,80,159 हो गया। गो फर्स्ट ने अप्रैल में एक दिन में केवल लगभग 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ही संचालित कीं, जो उसके कुल उड़ान नेटवर्क का 10 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement