facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA ने Akasa Air को फिर भेजा कारण बताओ नोटिस, ऑपरेशन मैनुअल संशोधन में देरी पर सख्ती

Advertisement

इस साल अगस्त में बेंगलूरु हवाई अड्डे पर जांच के दौरान ‘खराब रखरखाव मानक’ और ‘खामियां’ पाए जाने के बाद नियामक ने 9 दिसंबर को अकासा एयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

Last Updated- December 17, 2024 | 11:12 PM IST
DGCA again sent show cause notice to Akasa Air, strictness on delay in operation manual amendment DGCA ने Akasa Air को फिर भेजा कारण बताओ नोटिस, संचालन मैनुअल संशोधन में देरी पर सख्ती

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को अकासा एयर को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया है कि उसके उड़ान संचालन निदेशक ने छह महीने की अनिवार्य अवधि के भीतर संचालन मैनुअल को संशोधित नहीं किया। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

यह इस महीने अकासा एयर को डीजीसीए का दूसरा कारण बताओ नोटिस है। इस साल अगस्त में बेंगलूरु हवाई अड्डे पर जांच के दौरान ‘खराब रखरखाव मानक’ और ‘खामियां’ पाए जाने के बाद नियामक ने 9 दिसंबर को अकासा एयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

नियामक ने इस नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। 16 दिसंबर को नियामक ने इस विमानन कंपनी को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि संचालन मैनुअल का संशोधन चक्र छह महीने से ज्यादा हो गया है, नहीं हुआ है  जो डीजीसीए नियमों का उल्लंघन है।

अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करना उड़ान संचालन निदेशक की जिम्मेदारी थी कि इन नियमों का पालन किया जाए। डीजीसीए ने इस नोटिस का जवाब देने के लिए कंपनी को 14 दिन का समय दिया है।

किसी भी विमानन कंपनी के परिचालन में सुरक्षा, नियामकीय अनुपालन और मानकीकृत प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए संचालन मैनुअल महत्वपूर्ण होती है। नियामकीय अपडेट को शामिल करने, परिचालन संबंधी बदलावों को पूरा करने और जांच या घटनाओं से सीखे गए सबक को शामिल करने के लिए अर्ध-वार्षिक संशोधन अनिवार्य होता है।

इसे अपडेट करने में विफल रहने से सुरक्षा और अनुपालन का जोखिम होता है, जिससे डीजीसीए के दंड की आशंका रहती है। अगस्त 2022 में वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन करने वाली अकासा एयर के पास 26 विमानों का बेड़ा है।

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement