facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA ने स्पाइसजेट के दो बोइंग विमानों का पंजीकरण रद्द किया

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 5:43 PM IST
SpiceJet
Shutterstock

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट के दो बोइंग 737-800 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इस बीच कंपनी ने कहा कि इन विमानों को ‘सहमति के साथ’ लौटाया जा रहा है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो विमानों की वापसी से उसके परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नियामक की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, DGCA ने क्रमशः छह और नौ मार्च को वीटी-एसजेडके और वीटी-एसवायए को अपंजीकृत कर दिया। केप टाउन संधि के तहत पट्टेदार और ऋणदाता चूक होने की स्थिति में पट्टे पर लिए गए विमान का पंजीकरण रद्द करने की मांग कर सकते हैं।

इस तरह के अनुरोध अपरिवर्तनीय विपंजीकरण और निर्यात अनुरोध प्राधिकरण (आईडीईआरए) के तहत किए जाते हैं। प्रवक्ता ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘एक विमान लंबी अवधि के लिए जमीन पर है और उसे पहले ही वापस किया जाना था। दूसरे विमान को इंजन में कुछ समस्या के कारण वापस किया जा रहा है। दोनों विमानों को सबसे कुशल तरीके से सहमति से वापस किया जा रहा है। इससे हमारे कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’

इस समय स्पाइसजेट के बेड़े में कितने विमान है, इसका पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में कंपनी के छह बोइंग-737 विमानों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement