facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA ने Air India पर लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना, बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर नहीं देने का है मामला

Advertisement

Air India ने कहा कि बुजुर्ग यात्री दूसरी व्हीलचेयर का इंतजार करने के बजाय अन्य व्हीलचेयर पर बैठी अपनी पत्नी के साथ चलने लगे थे।

Last Updated- February 29, 2024 | 11:36 PM IST
एक साथ 'सिक लीव' पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट, Air India Express cancels several flights due to cabin crew shortage

मुंबई हवाईअड्डे पर एक 80 वर्षीय यात्री की मौत होने के दो सप्ताह बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

बीती 12 फरवरी को भारतीय मूल के अमेरिकी 80 वर्षीय बुजुर्ग को अनुरोध के बाद भी विमानन कंपनी की ओर से मुंबई हवाईअड्डे पर व्हीलचेयर नहीं दी गई जिसके बाद वह विमान से उतरकर पैदल ही टर्मिनल की ओर जाने लगे। कुछ मिनट बाद वह गिर गए और हृदयाघात से उनकी मौत हो गई।

जानकारी दी गई कि उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के लिए दो व्हीलचेयर बुक की थी मगर विमान के निकास द्वार पर सिर्फ एक व्हीलचेयर ही मिल सकी। उन्होंने अपनी पत्नी को उस पर बिठा दिया और इंतजार करने के बजाय पैदल चलने लगे। मामले के बाद विमानन नियामक ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

डीजीसीए ने कहा सभी विमानन कंपनियों को इस बारे में एक परामर्श भी जारी किया गया है। उनसे कहा गया है कि जिन यात्रियों को विमान पर चढ़ने या उतरने के दौरान मदद की जरूरत होती है, उनके लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की व्यवस्था होनी चाहिए।

एयर इंडिया ने नियामक को 20 फरवरी को जवाब सौंपा था। कंपनी ने कहा कि बुजुर्ग यात्री दूसरी व्हीलचेयर का इंतजार करने के बजाय अन्य व्हीलचेयर पर बैठी अपनी पत्नी के साथ चलने लगे थे। मगर नियामक के अनुसार विमानन कंपनी नियमों का अनुपालन करने में विफल रही।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement