facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारों में हवाई किराये में वृद्धि को रोकने के लिए हरकत में डीजीसीए

Advertisement

विमानन विश्लेषक सिरियम के अनुसार, भारतीय विमानन कंपनियां अक्टूबर में हर हफ्ते 22,945 घरेलू उड़ानें संचालित करेंगी, जो पिछले साल के मुकाबले 2.1 फीसदी कम है

Last Updated- October 05, 2025 | 10:35 PM IST
Plane

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों को त्योहारों के दौरान हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि रोकने के वास्ते प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का निर्देश दिया है। रविवार की शाम जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, नागर विमानन मंत्रालय ने कहा, ‘डीजीसीए को मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान हवाई किराये पर नजर रखने और कीमतें बढ़ने की स्थिति में उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है।’

विमानन कंपनियों के साथ बातचीत में नियामक ने कहा कि विमानन कंपनियों ने यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त क्षमता तैनात करने की प्रतिबद्धता जताई है। इंडिगो 42 सेक्टरों में करीब 730 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेंगी। इसी तरह, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 20 सेक्टरों में 486 अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेंगी और स्पाइसजेट भी 38 सेक्टरों पर 546 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘डीजीसीए ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और विमान कंपनियों को त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के वास्ते अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर उड़ान क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है।’

आमतौर पर अक्टूबर से दिसंबर तक दशहरा, दीवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों के कारण काफी अधिक यात्रा होती है, जिस कारण प्रमुख मार्गों पर हवाई किराया बढ़ जाता है। मंत्रालय ने कहा कि नियामक त्योहारों के दौरान यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए हवाई किराए और उड़ान क्षमताओं पर कड़ी निगरानी रखेगा।

विमानन विश्लेषक सिरियम के अनुसार, भारतीय विमानन कंपनियां अक्टूबर में हर हफ्ते 22,945 घरेलू उड़ानें संचालित करेंगी, जो पिछले साल के मुकाबले 2.1 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement