facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA ने Air India को दिया निर्देश, कहा- करे स्पष्ट नियंत्रण श्रृंखला की व्यवस्था

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियंत्रण श्रृंखला की जरूरत

Last Updated- September 11, 2023 | 10:58 PM IST
Air India

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया से कहा है कि सुरक्षा संबंधी मामलों से निपटने के लिए वह स्पष्ट नियंत्रण श्रृंखला की व्यवस्था करे। अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। पिछले दो महीने के दौरान विमानन कंपनी द्वारा दो बार सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किए जाने के बाद नियामक ने यह निर्देश जारी किया है।

डीजीसीए के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में विमानन कंपनी के भीतर इस बात को लेकर कुछ ‘भ्रम’ है कि सुरक्षा मामलों को कौन संभाल रहा है, क्योंकि राजीव गुप्ता उड़ान सुरक्षा प्रमुख और हेनरी डोनोहो सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रमुख हैं। गुप्ता ने पिछले साल दिसंबर में कार्यभार संभाला था, जबकि डोनोहो ने एक महीने पहले कार्यभार संभाला था।

डीजीसीए ने विमानन कंपनी से कहा कि वह इस भ्रम को दूर करे ताकि नियामक, जवाबदेह प्रबंधक और उड़ान सुरक्षा प्रमुख के बीच स्पष्ट संचार हो। एयर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन जवाबदेह प्रबंधक हैं। एक अधिकारी ने कहा इस स्पष्ट नियंत्रण श्रृंखला से सुरक्षा संबंधी मसलों को शीघ्रतापूर्वक हल करने में मदद मिलेगी।

बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों के जवाब में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान सुरक्षा प्रमुख को डीजीसीए द्वारा अनुमति प्रदान की जाती है और जवाबदेह प्रबंधक तक उनकी सीधी पहुंच होती है। प्रवक्ता ने कहा कि एक साल पहले प्रदान की गई डीजीसीए की मौजूदा मंजूरी के अनुसार एयर इंडिया में उड़ान सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी गुप्ता के पास है।

डोनोहो को समूह की विमानन कंपनियों में सुरक्षा कार्य प्रणाली मजबूत करने और समायोजित करने के लिए कॉरपोरेट स्तर पर नियुक्त किया गया है। उनकी भूमिका पूरक है और उड़ान सुरक्षा प्रमुख के कार्यों में कोई बाधा नहीं है। पिछले दो महीने में एयर इंडिया में सुरक्ष संबंधी दो बड़े उल्लंघन हुए हैं। पहले उदाहरण में नियामक की दो सदस्यों वाली टीम ने 25-26 जुलाई को गुरुग्राम में विमानन कंपनी के मुख्य कार्यालय में जांच की।

टीम ने पाया कि एयर इंडिया को 13 क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा जांच करनी थी। इनमें कार्गो, रैंप और केबिन की निगरानी शामिल थी, लेकिन इसने कथित तौर पर सभी 13 मामलों में मनगढ़ंत रिपोर्टें बनाईं। फिलहाल डीजीसीए इस मामले की जांच कर रहा है।

दूसरे उदाहरण में नियामक ने दो सप्ताह पहले एयर इंडिया का स्वीकृत प्रशिक्षण संगठन (एटीओ) लाइसेंस निलंबित कर दिया। इससे इसके दोनों सिम्युलेटर – मुंबई में बोइंग सिम्युलेटर और हैदराबाद में एयरबस सिम्युलेटर का काम रुक गया।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement