facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Alaska Airlines दुर्घटना के बाद DGCA का आदेश, विमानों के द्वार की जांच करें कंपनियां

Advertisement

अलास्का एयरलाइंस के बी737-9 मैक्स विमान का आपातकालीन निकासी दरवाजा शुक्रवार शाम विमान के उड़ान भरने के ठीक बाद हवा में उड़ गया।

Last Updated- January 07, 2024 | 10:09 PM IST
air passenger

Alaska Airlines and DGCA: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को भारतीय विमानन कंपनियों को कहा कि वे ऐहतियाती कदम के तौर पर बी 737-8 मैक्स विमानों के आपात दरवाजों की तत्काल जांच करें। अलास्का एयरलाइंस के विमान के आपात दरवाजे में गड़बड़ी के बाद डीजीसीए ने यह कदम उठाया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और आकाश एयर के बेड़े में बी 737-8 मैक्स विमान हैं।

Alaska Airlines के बी737-9 मैक्स विमान का आपातकालीन निकासी दरवाजा शुक्रवार शाम विमान के उड़ान भरने के ठीक बाद हवा में उड़ गया। यह उड़ान पोर्टलैंड से ओरेगन ओंटारिया होते हुए कैलिफॉर्निया जा रही थी। इसके बाद विमान की पोर्टलैंड में इमजरेंसी लैंडिंग कराई गई।

चूंकि कैबिन में दबाव अचानक कम हो गया। लिहाजा कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके फोन हाथ से छूटकर गिर पड़े। विमान ने सुरक्षित तरीके से पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और 171 यात्री व छह क्रू सदस्य सुरक्षित रहे।

Also read: Tamil Nadu Global Investors Meet: रिलायंस निवेश को लेकर प्रतिबद्ध, अगले सप्ताह खुलेगा डेटा सेंटर- मुकेश अंबानी

डीजीसीए ने शनिवार को कहा कि अलास्का एयरलाइंस की बोइंग 737-9 मैक्स विमान में इस गड़बड़ी के बाद बोइंग से अब तक कोई इनपुट या दिशानिर्देश नहीं मिले हैं। किसी भी भारतीय ऑपरेटर के बेड़े में बोइंग 737-9 मैक्स विमान नहीं हैं। हालांकि नियामक ने ऐहतियात के तौर पर सभी भारतीय विमानन कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने बोइंग 737-8 मैक्स के आपातकालीन निकासी दरवाजे की तत्काल जांच करें।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement