facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA ने Spicejet को अपनी बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से हटाया, 3 फीसदी चढ़े शेयर

Advertisement

DGCA दिशानिर्देशों के अनुसार टिप्पणियों पर SpiceJet ने उचित कार्रवाई की

Last Updated- July 25, 2023 | 1:37 PM IST
SpiceJet

विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने SpiceJet को अपनी बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से हटा दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बुरे दौर से गुजर रही एयरलाइन को हाल ही में बढ़ी हुई निगरानी में रखा गया था। DGCA के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अपर्याप्त रखरखाव और पिछले साल मानसून के दौरान हुई घटनाओं के मद्देनजर स्पाइसजेट को बढ़ी हुई निगरानी में रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘ऐसे में पूरे भारत में 11 लोकेशन पर बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर DHC Q-400 विमानों के बेड़े की 51 जांच की गईं। इस दौरान कुल 23 विमानों का निरीक्षण किया गया। DGCA दलों ने 95 टिप्पणियां कीं।’

Also Read: DGCA से हरी झंडी, Go First फिर भरेगी उड़ान

उन्होंने कहा कि निष्कर्ष सामान्य प्रकृति के थे और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उन्हें महत्वपूर्ण नहीं माना।

अधिकारी ने कहा, ‘DGCA दिशानिर्देशों के अनुसार टिप्पणियों पर एयरलाइन ने उचित कार्रवाई की, जिसके चलते SpiceJet को DGCA की बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से हटा दिया गया है।’

बता दें कि DGCA ने SpiceJet को बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था के तहत रखा है। पहले इस खबर के बारे में एयरलाइन ने इनकार किया था। समाचार एजेंसी की तरफ से संपर्क करने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा था, ‘जानकारी बिल्कुल गलत है और इसका दृढ़ता से खंडन किया जाता है।”

Also Read: अगली सुनवाई में Spicejet के चेयरमैन अजय सिंह को मौजूद रहने का आदेश

DGCA की तरफ से इस खबर के आते ही कंपनी के शेयरों ने 4 फीसदी से ऊपर की छलांग लगा दी। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक (12:54 बजे) कंपनी के शेयर BSE पर करीब 3 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे थे।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 12:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement