facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

DGCA ने एयर इंडिया की बोइंग सिम्युलेटर ट्रेनिंग पर अस्थायी रोक लगाई

Advertisement

DGCA इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर रहा है और यह काम पूरा होने के बाद सिम्युलेटर ट्रेनिंग सुविधा बहाल करने के बारे में कोई फैसला लेगा।

Last Updated- August 29, 2023 | 6:01 PM IST
Air India

विमानन क्षेत्र के नियामक DGCA ने कुछ खामियों की वजह से एयर इंडिया (Air India) की बोइंग सिम्युलेटर ट्रेनिंग सुविधा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर रहा है और यह काम पूरा होने के बाद सिम्युलेटर ट्रेनिंग सुविधा बहाल करने के बारे में कोई फैसला लेगा।

DGCA मामले से संबंधित कुछ दस्तावेजों का कर रहा वेरिफिकेशन

एयर इंडिया के बेड़े में चौड़े आकार वाले बोइंग 777 और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान शामिल हैं। अपने पायलटों को इन विमानों को उड़ाने का विधिवत ट्रेनिंग देने के लिए एयरलाइन बोइंग सिम्युलेटर सुविधा का इस्तेमाल करती है। सूत्र ने कहा, ‘‘DGCA ने अस्थायी तौर पर एयर इंडिया की बोइंग सिम्युलेटर ट्रेनिंग सुविधा को कुछ खामियों की वजह से निलंबित कर दिया है। नियामक इस मामले से संबंधित कुछ दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कर रहा है।’

Also read: Air India बढ़ाएगी संकरे विमानों में केबिन क्रू

एयर इंडिया की सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट में खामियां

इस बारे में संपर्क किए जाने पर एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि DGCA नियमित रूप से एयरलाइन के कामकाज की समीक्षा करता रहता है। हालांकि, उन्होंने इस निर्णय के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया। एयर इंडिया के खिलाफ यह कार्रवाई DGCA की दो-सदस्यीय निरीक्षण टीम की रिपोर्ट आने के बाद की गई है। निरीक्षण टीम ने एयरलाइन की आंतरिक सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट में खामियां पाई थीं जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। DGCA को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया ने केबिन निगरानी, सामान ढुलाई और बोझ वहन जैसे कई क्षेत्रों में सुरक्षा बिंदुओं का ध्यान नहीं रखा।

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 6:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement