facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Airport पर एक ही वक्त रनवे पर पहुंचे Vistara के दो विमान, DGCA करेगा मामले की जांच

Advertisement

DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्तार का विमान वीटीआई926 जिससे अहमदाबाद-दिल्ली उड़ान संचालित की जानी थी इस मामले में शामिल था।

Last Updated- August 23, 2023 | 4:59 PM IST
Vistara

दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब हवाई यातायात नियंत्रक की चूक की वजह से एक ही रनवे पर विमानन कंपनी विस्तार (Vistara) के दो विमान पहुंच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना में अहमदाबाद से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी एक उड़ान और यहां से बागडोगरा के लिए उड़ान भरने वाली एक अन्य उड़ान शामिल थीं।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्तार का विमान वीटीआई926 जिससे अहमदाबाद-दिल्ली उड़ान संचालित की जानी थी इस मामले में शामिल था।

यह भी पढ़ें : मारन के पक्ष में मध्यस्थता आदेश को कायम रखने के खिलाफ SpiceJet ने HC का किया रुख

अधिकारी ने कहा कि विमान रनवे 29एल पर उतरा और हवाई यातायात नियंत्रक द्वारा उसे रनवे 29आर पार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा, उसी समय नियंत्रक ने रनवे 29आर से विस्तार के ही एक अन्य विमान वीटीआई725 को भी उड़ान भरने की अनुमति दे दी।

अधिकारी के अनुसार, संबंधित वायु नियंत्रक को ड्यूटी से हटा दिया (डीरोस्टर) गया है और नियामक घटना की जांच करेगा। उन्होंने कहा, “क्षण भर के लिए, टॉवर नियंत्रक विमानों के एक ही समय वहां से गुजरने की बात को भूल गया और रनवे 29आर से विस्तार की एक अन्य उड़ान वीटीआई725 (दिल्ली-बागडोगरा) को उड़ान भरने की मंजूरी जारी कर दी।”

अधिकारी ने कहा, “उड़ान संख्या वीटीआई926 से जानकारी के आधार पर त्रुटि का एहसास होने पर, टावर नियंत्रक ने उड़ान संख्या वीटीआई725 को उड़ान रद्द करने का निर्देश दिया।” विस्तार की तरफ से इन घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 4:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement