facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RCB को बेच सकती है Diageo? IPL टीम की वैल्यू $2 अरब, कड़े विज्ञापन नियम बने वजह

Advertisement

RCB की वैल्यूएशन मौजूदा समय में 2 अरब डॉलर (करीब ₹16,600 करोड़) तक पहुंच चुकी है।

Last Updated- June 10, 2025 | 11:54 AM IST
RCB
Representative Image

ब्रिटिश शराब कंपनी Diageo Plc इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Diageo इस समय शुरुआती चरण में संभावित सलाहकारों के साथ बातचीत कर रही है। यह हिस्सेदारी आंशिक या पूरी तरह से बेची जा सकती है।

RCB की वैल्यूएशन मौजूदा समय में 2 अरब डॉलर (करीब ₹16,600 करोड़) तक पहुंच चुकी है। हालांकि, Diageo और उसकी भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के दबाव में Diageo

यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया जा रहा है जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय IPL जैसे बड़े खेल आयोजनों में शराब के परोक्ष विज्ञापन को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। Diageo अब तक सॉफ्ट ड्रिंक और नॉन-अल्कोहॉलिक ब्रांड एक्सटेंशन के जरिए अपनी मौजूदगी बनाए रखता आया है, लेकिन आने वाले दिनों में यह रणनीति भी नए नियमों की वजह से सीमित हो सकती है।

पहली ट्रॉफी के बाद RCB की वैल्यू और बढ़ी

RCB की गिनती IPL की शुरुआती टीमों में होती है। पहले इसका स्वामित्व विजय माल्या के पास था, लेकिन बाद में Diageo ने उनकी शराब कंपनी को टेकओवर कर यह टीम अपने नियंत्रण में ले ली।

हाल ही में RCB ने अपना पहला IPL खिताब जीता है, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू और कमर्शियल अपील काफी बढ़ गई है। टीम के पास विराट कोहली जैसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इससे टीम की डिजिटल मौजूदगी भी मजबूत हुई है।

समय रणनीतिक हो सकता है Diageo के लिए

यह संभावित बिक्री ऐसे समय पर हो रही है जब IPL की कमर्शियल ग्रोथ तेजी से हो रही है और इसकी तुलना अब NFL और इंग्लिश प्रीमियर लीग जैसे बड़े स्पोर्ट्स लीग से की जाने लगी है।

दूसरी ओर, Diageo अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में प्रीमियम शराब की बिक्री में गिरावट और वैश्विक स्तर पर लागत के दबाव का सामना कर रही है। ऐसे में RCB जैसी गैर-प्रमुख इकाई को बेचकर कंपनी मुख्य कारोबार पर फोकस कर सकती है।

IPL में शराब और तंबाकू के विज्ञापन पर बैन की मांग

मार्च में स्वास्थ्य मंत्रालय ने IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल को चिट्ठी लिखकर सभी प्लेटफॉर्म्स—टीवी, स्टेडियम और दूसरे आयोजनों में शराब और तंबाकू के परोक्ष या अपरोक्ष विज्ञापन पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की थी।

मंत्रालय का कहना था कि IPL जैसे बड़े आयोजन में ऐसे उत्पादों का प्रचार स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर समाज को गलत संदेश देता है। साथ ही मंत्रालय ने IPL से जुड़े सभी आयोजनों और स्पोर्ट्स सुविधाओं में शराब व तंबाकू की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement