facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एयरटेल लंका में होगा डायलॉग का विलय

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:31 PM IST
Airtel
BS

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भारती एयरटेल लंका का परिचालन डायलॉग के साथ विलय करेगी। ‘डायलॉग’
मले​शियाई बहुराष्ट्रीय दूरसंचार दिग्गज ए​ग्जियाटा ग्रुप बरहेड की सहायक इकाई है।

भारती एयरटेल लंका दूरसंचार दिग्गज भारती एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जिसने 2009 में श्रीलंका में अपनी वा​णि​ज्यिक सेवाएं शुरू की थीं।
प्रस्तावित सौदे से एयरटेल को डायलॉग में हिस्सेदारी मिलेगी। उसी के अनुसार एयरटेल को सौदा पूरा होने पर डायलॉग में नए शेयर जारी किए जाएंगे।

डायलॉग श्रीलंका की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता है और विलय से एयरटेल को उसके व्यापक उपयोगकर्ता आधार तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकेगी।

सरकार की बड़ी हिस्सेदारी वाली एसएलटी-मोबिटेल बाजार में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। भारती एयरटेल लंका 10 लाख ग्राहक के लक्ष्य तक तेजी से पहुंचने वाली दूरसंचार कंपनी ​थी।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement