facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या सरकारी पैसे खर्च करके डिस्काउंट दे रही ONDC? कंपनी के CEO का आया बयान

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 5:48 PM IST
Food Delivery

ONDC आज कल Zomato और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर दे रहा है। लेकिन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ONDC से ऑर्डर किए गए बिल के स्क्रीनशॉट डाले और बताया कि सस्ते ऑर्डर के लिए प्लेटफॉर्म खुद Paytm को अच्छा खासा इन्सेंटिव दे रहा है। चूंकि, ONDC भारत सरकार समर्थित है। ऐसे में गाहे बगाहे चर्चाएं चलने लगीं कि कहीं भारत सरकार ONDC की इस इन्सेंटिव की रकम को लेकर मदद तो नहीं कर रही। अब इन तमाम तरह की अटकलों के बीच कंपनी के CEO टी कोशी का बयान आया है।

मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में टी कोशी ने कहा कि डिस्काउंट और इन्सेंटिव के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। नेटवर्क ने एडोप्शन को सपोर्ट करने के लिए सीमित अवधि के लिए कुछ इन्सेंटिव शुरू किए हैं, जो ONDC के बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुटाए गए अपने फंड से हैं। ONDC एक आत्मनिर्भर इकाई बनने की योजना बना रहा है और हमारी कोशिश है कि हम कम पैसे में लोगों को ऑर्डर भेजें।

ONDC ने 19 बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 180 करोड़ रुपये जुटाए हैं, और 2021 के अंत में ONDC के एक कंपनी के रूप में स्थापित होने के बाद से किसी भी करदाता के पैसे का उपयोग नहीं किया गया है।

Also Read: कम पैसे खर्च करके कैसे ONDC से ऑर्डर करें फूड? जानें हर बात

उन्होंने आगे कहा, नेटवर्क की ग्रोथ को डिस्काउंट और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग कैंपेन द्वारा बढ़ाया जा रहा है, जिससे भारत की फूड डिलिवरी मार्केट में स्विगी और ज़ोमैटो के एकाधिकार को चुनौती मिल रही है। ONDC लगातार नई योजनाओं को डिजाइन कर रहा है और पुराने में बदलाव कर रहा है।

पिछले कुछ ही दिनों में डिस्काउंट और इन्सेंटिव के बीच ONDC के डेली ऑर्डर 10 हजार से बढ़कर प्रति दिन 25 हजार हो गए हैं। जिसकी वजह से सवाल उठने लगे हैं कि क्या केवल डिस्काउंट और इन्सेंटिव के दम पर यह प्लेटफॉर्म स्वीगी और जोमेटो जैसे बड़े ऐप्स को टक्कर दे पाएगा।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement