facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गेमिंग बैन से चर्चा में आई नज़ारा टेक्नोलॉजीज ने UK की कंपनी को 18 करोड़ का लोन दिया

Advertisement

कंपनी ने इस संबंध में 26 अगस्त 2025 को एक नियामकीय फाइलिंग के जरिए जानकारी दी

Last Updated- August 27, 2025 | 4:20 PM IST
Nazara

गेमिंग और डिजिटल मीडिया क्षेत्र की अग्रणी कंपनी नज़ारा टेक्नोलॉजीज की तीन पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों ने कंपनी की UK आधारित शाखा, नज़ारा टेक्नोलॉजीज UK लिमिटेड को करीब ₹17.73 करोड़ का लोन दिया है। यह लोन कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) की जरूरतों और विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए दिया गया है। कंपनी ने इस संबंध में 26 अगस्त 2025 को एक नियामकीय फाइलिंग के जरिए जानकारी दी। फाइलिंग के अनुसार, सभी लोन एक या अधिक किश्तों में दिए जाएंगे।

इस लोन व्यवस्था के तहत:

  • किडोपिया इंक, जो कि पेपर बोट ऐप्स प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है (और पेपर बोट खुद नज़ारा की सहायक कंपनी है), उसने USD 1,000,000 (लगभग ₹8.73 करोड़) तक का लोन नज़ारा UK को दिया है। 
  • स्पोर्ट्सकीड़ा इंक, जो कि एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (नज़ारा की एक और सहायक कंपनी) की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है, उसने USD 572,443 (लगभग ₹5 करोड़) तक का लोन प्रदान किया है।
  • वहीं, नज़ारा टेक्नोलॉजीज (मॉरीशस) ने नज़ारा UK को GBP 367,000 (लगभग ₹4 करोड़) तक का लोन दिया है।

कंपनी ने कहा कि ये सभी लोन नज़ारा UK की व्यापारिक जरूरतों, अधिग्रहण योजनाओं और विस्तार की रणनीतियों को समर्थन देने के लिए दिए गए हैं। यह कदम नज़ारा टेक्नोलॉजीज के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और रणनीतिक निवेश की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement