facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JioCinema की तर्ज पर Disney+ Hotstar फ्री में दिखाएगा ICC वर्ल्ड कप और एशिया कप

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 1:57 PM IST
Increase in app downloads of World Cup sponsors
Shutterstock

Disney + Hotstar: किक्रेट का रोमांच और इससे होने वाली मोटी कमाई का जादू स्टेडिम से टीवी और अब टीवी से निकलकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के सिर चढ़कर बोल रहा है। IPL 2023 के दौरान जियो सिनेमा (Jio Cinema) को मिले दर्शकों की संख्या इसी की एक बानगी थी।

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से लोकप्रिय हुए मुकेश अंबानी के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema को चुनौती देने के प्रयास में, Disney + Hotstar ने शुक्रवार को घोषणा की कि एशिया कप (Asia Cup) और आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Men Cricket World Cup) टूर्नामेंट सभी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए फ्री-टू-व्यू के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।

Disney + Hotstar का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब हाल के महीनों में एशिया के सबसे अमीर शख्स अंबानी स्पोर्ट्स मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग पर जमकर दांव लगा रहे हैं।

डिज्नी+ हॉटस्टार के प्रमुख साजिथ शिवनंदन ने एक्सचेंज4 मीडिया को बताया, ‘डिज्नी+ हॉटस्टार भारत में तेजी से विकसित हो रहे OTT उद्योग में सबसे आगे रहा है और दर्शकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए हमने जो विभिन्न इनोवेशन पेश किए हैं, उससे हमें अपने दर्शकों को खुश करने में मदद मिली है। एशिया कप और ICC पुरुष वर्ल्ड कप को व्यापक दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने से, हमें विश्वास है कि हमें एक ओवरऑल इको-सिस्टम को विकसित करने में मदद मिलेगी।’

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाला ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema IPL 2023 का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर था। JioCinema ने IPL 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट की मुफ्त स्ट्रीमिंग की पेशकश की। इसकी मदद से IPL के फाइनल में प्लेटफॉर्म ने दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या हासिल की।

अंबानी के मीडिया वेंचर ने IPL के डिजिटल राइट हासिल करने के लिए डिज्नी समेत अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। Reliance के Viacom18 ने 2023 से 2027 तक लगभग 2.9 अरब डॉलर में IPL के डिजिटल स्ट्रीमिंग के राइट हासिल किए, जो पहले डिज्नी के पास थे। वर्तमान में, भारत में डिज्नी को पेड सब्सक्राइबर्स के पलायन का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement