facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Disney Welspun Deal: वॉल्ट डिज्नी के साथ करार के जरिए बच्चों के उत्पादों की श्रेणी में कदम रखेगी वेलस्पन

Advertisement
Last Updated- March 12, 2023 | 3:41 PM IST
Disney Welspun Deal

कपड़े से बने उत्पादों (Home textiles) की कंपनी वेलस्पन इंडिया द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के साथ हुए लाइसेंस समझौते के जरिए बच्चों के उत्पादों की श्रेणी में कदम रखना चाहती है। वेलस्पन की CEO एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक दीपाली गोयनका ने यह कहा।

कंपनी ने इस वर्ष जनवरी में यूरोप और ब्रिटेन के बाजारों के लिए वॉल्ट डिज्नी के साथ एक ब्रांड लाइसेंस समझौता किया था। गोयनका ने कहा, ‘मंदी आ भी जाती है तो भी लोग बच्चों की मांग के साथ समझौता नहीं करेंगे। बच्चों के उत्पादों के क्षेत्र में अपार अवसर हैं। मंदी हो चाहे तेजी, मांग पर असर नहीं पड़ता।’

इस समझौते के तहत वेलस्पन को डिज्नी, पिक्सर, मार्वल और लुकास ब्रांड समेत डिज्नी की फ्रेंचाइजी तथा कैरेक्टरों का उपयोग होम टेक्सटाइल उत्पादों में करने, ऐसे उत्पाद डिजाइन, विकसित, विनिर्माण एवं वितरण करने का अधिकार मिल गया है।

वेलस्पन इंडिया के प्रेसिडेंट एवं वैश्विक प्रमुख केयुर पारेख ने कहा कि वॉल्ट डिज्नी के साथ हुआ समझौता बच्चों की नई श्रेणी में वेलस्पन की यात्रा की शुरुआत करेगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा लाइसेंस की अवधि तीन वर्ष है और यह यूरोपीय संघ के देशों, ब्रिटेन तथा दक्षिण अफ्रीका के बाजारों के लिए है।

Advertisement
First Published - March 12, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement