facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिकल के नियंत्रण को लेकर भाई-बहन के बीच झगड़ा, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 9:14 PM IST
Siblings fight over control of Hikal

केमिकल फर्म हिकल के नियंत्रण को लेकर जारी पारिवारिक टकराव ने नया मोड़ ले लिया है। कंपनी में प्रवर्तक सुगंधा हीरेमठ और उनके पति ने सुगंधा के भाई बाबा कल्याणी एवं परिवार के ​खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

हीरेमठ ने न्यायालय से 1994 के पारिवारिक निपटान का अनुरोध किया है, जिसके तहत बाबा कल्याणी पक्ष को अपनी पूरी हिस्सेदारी हीरेमठ को बेचनी है।

करीब 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व वाली इस रसायन कंपनी में दोनों पक्षों की 34-34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं रिटेल/संस्थागत निवेशकों की 28 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में हिकल ने कहा है कि हीरेमठ परिवार भारत फोर्ज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (MD) बाबासाहेब कल्याणी, उनकी निवेश कंपनियों और पारिवारिक सदस्यों के ​खिलाफ अदालत गया है।

उच्च न्यायालय में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होगी।

हिकल ने कहा है कि उसे इस कानूनी प्रक्रिया के संबंध में किसी मुआवजे, जुर्माने आदि से संबं​धित वित्तीय प्रभाव की आशंका नहीं है। बयान में कहा गया है, ‘हम समझते हैं कि एक कंपनी के तौर पर, जहां तक प्रतिवादियों में से एक का संबंध है, कंपनी में बाबा कल्याणी समूह के स्वामित्च वाले शेयर मौजूदा मुकदमे की विषय वस्तु का आधार हैं, और कंपनी को किसी भी तरीके से रोकना, चाहे परोक्ष या अपरोक्ष तरीके से, उसके ​खिलाफ दावे हैं। ’

हिकल का शेयर 307 रुपये पर सपाट बंद हुआ और उसका कुल बाजार पूंजीकरण 3,800 करोड़ रुपये है। कंपनी की स्थापना 1990 के दशक के शुरू में हीरेमठ परिवार द्वारा कल्याणी परिवार से ऋण लेकर की गई थी। कंपनी की स्थापना के वक्त यह समझौता हुआ था कि कल्याणी समूह अपनी हिस्सेदारी हीरेमठ को बेचेगा। लेकिन यह पुनर्खरीद अब तक नहीं की गई है।

इस बारे में गुरुवार को बाबा कल्याणी को भेजे गए ईमेल संदेश का जवाब अभी तक नहीं मिला है।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 9:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement