facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विवाद सुलझाने वाला सर्कुलर एक महीने के भीतर जारी होने की उम्मीद : आईबीबीआई

Advertisement

आईबीसी और पीएमएलए में अक्सर टकराव तब होता है, जब किसी कंपनी की संपत्ति दिवाला में होती है और वही संपत्ति ईडी ने धनशोधन गतिविधियों में जब्त कर रखी होती है

Last Updated- October 01, 2025 | 11:36 PM IST
IBC

भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के अध्यक्ष रवि मित्तल ने बुधवार को कहा कि दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के बीच इंटरफेस से संबंधित समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों से निपटने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाला एक सर्कुलर एक महीने के भीतर जारी होने की उम्मीद है।

दिवाला नियामक के नौवें वार्षिक दिवस समारोह में मित्तल ने कहा, ‘हमने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ चर्चा की है। हम एक ऐसे समाधान पर पहुंचे हैं जो अच्छा होगा और दोनों कानूनों की पवित्रता को बनाए रखेगा।’

आईबीसी और पीएमएलए में अक्सर टकराव तब होता है, जब किसी कंपनी की संपत्ति दिवाला में होती है और वही संपत्ति ईडी ने धनशोधन गतिविधियों में जब्त कर रखी होती है।

समाधान आवेदक को आईबीसी साफ सुधरी संपत्ति देने का वादा करता है, जिसका मकसद दिवाला कार्रवाई के बाद दबाव वाली कंपनियों का बेहतर समाधान
करना है।

आईबीबीआई के प्रमुख ने यह भी कहा कि आईबीसी को लेकर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों को भी संज्ञान में लिया गया है और 2 से 3 महीने के भीतर शीर्ष न्यायाल के सभी सुझावों को लागू करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

उच्चतम न्यायालय ने अपने हाल के फैसले में रियल एस्टेट दिवाला के पुनर्गठन का आह्वान करते हुए रियल एस्टेट दिवाला मामलों को स्वीकार करने में सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया है, ताकि घर के वास्तविक खरीदारों और सट्टा के लिए निवेश करने वालों के बीच अंतर किया जा सके।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement