facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dividend alert: 520% डिविडेंड का ऐलान! Pharma कंपनी ने शानदार Q3 रिजल्ट के बाद निवेशकों को दी खुशखबरी, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

टॉरेंट फार्मा की ऑपरेशंस से आय 2.6% बढ़कर ₹2,762 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,691 करोड़ थी।

Last Updated- January 24, 2025 | 9:34 PM IST
Shares of pharma company are running fast, gave 114% return in 6 months; Rekha Jhunjhunwala's money is also invested तेजी से दौड़ रहा फार्मा कंपनी का शेयर, 6 महीनें में दिया 114% का रिटर्न; रेखा झुनझुनवाला का भी लगा है पैसा

दवाई बनाने वाली दिग्गज कंपनी टॉरेंट फार्मा ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे पेश किए हैं, जो निवेशकों के लिए खुशी की खबर लेकर आए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 14% उछलकर ₹503 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹443 करोड़ था। टॉरेंट फार्मा की ऑपरेशंस से आय 2.6% बढ़कर ₹2,762 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,691 करोड़ थी।

कंपनी ने अपने खर्चों पर भी लगाम लगाई है। इस तिमाही में कुल खर्च ₹2,151 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹2,156 करोड़ था। खर्चों में 0.23% की कमी से मुनाफे में मजबूती आई।

डिविडेंड का तोहफा

कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए ₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹26 (520%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड 17 फरवरी 2025 के आसपास वितरित किया जाएगा। इसी तारीख को रिकॉर्ड डेट भी तय किया गया है।

आज BSE पर टॉरेंट फार्मा के शेयर 0.71% गिरकर 3,243 रुपये पर बंद हुए। बीते एक साल में कंपनी के शेयर ने 29% का रिटर्न दिया है। अब तिमाही नतीजों के बाद शेयर फिर से फोकस में रहेंगे।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement