facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Dividend: 3 साल में 220% रिटर्न दे चुका स्टॉक जल्दी ही घोषित करेगा अपना तीसरा डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

इसका फायदा उठाने के लिए कंपनी ने 28 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में होंगे, उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

Last Updated- January 16, 2025 | 7:43 PM IST
Dividend

म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम Tips Music Limited जल्द ही अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी ला सकती है। BSE पर कॉरपोरेट अनाउंसमेंट के मुताबिक, कंपनी ने 22 जनवरी 2025 को बोर्ड मीटिंग बुलाई है, जिसमें तीसरी तिमाही (Q3 FY25) के नतीजों के साथ-साथ तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा।

इसका फायदा उठाने के लिए कंपनी ने 28 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम कंपनी के रजिस्टर में होंगे, उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

पहले भी बांटे हैं डिविडेंड

Tips Music ने इस वित्तीय वर्ष में पहले ही ₹2 प्रति शेयर के दो डिविडेंड बांटे हैं। इनकी एक्स-डेट 1 अगस्त और 24 अक्टूबर 2024 थी।

शेयरों का हाल

हालांकि, Tips Music के शेयर हाल के महीनों में कुछ ठंडे पड़े हैं, लेकिन लंबी अवधि में इसने निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले 3 सालों में शेयर ने 311% का और 5 सालों में 7141% का बंपर रिटर्न दिया है।

गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.70% चढ़कर ₹687.05 पर बंद हुए। Tips Music का कुल बाजार पूंजीकरण ₹8,886.21 करोड़ है। बात करें शेयर के प्रदर्शन की तो बीएसई के मुताबिक इस शेयर ने बीते 3 साल में 220.46 का रिटर्न दिया है।

आगे क्या उम्मीद?

Q3 के नतीजों और डिविडेंड की घोषणा के बाद निवेशकों की नजर इस पर टिकी रहेगी। क्या Tips Music एक बार फिर निवेशकों को बड़ा रिटर्न देगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 7:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement