facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Divi’s Labs : क्रमिक लाभ, कमाई में सुधार की आस

Advertisement

कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में एक साल पहले की तिमाही के मुकाबले राजस्व में 32 फीसदी की गिरावट और क्रमिक रूप से आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की थी, जो शेयर बाजार की अपेक्षाओं से काफी कम रही।

Last Updated- April 14, 2023 | 8:39 PM IST
Divi's Labs
BS

डिविस लैबोरेट्रीज का शेयर पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में 10 फीसदी चढ़ा है। यइ इजाफा इस उम्मीद से हुआ है कि सबसे बुरा दौर निकल चुका है और और कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 23 चौथी तिमाही) में क्रमिक वृद्धि देख सकती है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कमाई में एक-तिहाई से ज्यादा की कमी के साथ निफ्टी 50 सूचकांक के शेयरों में सर्वा​धिक गिरावट देखी गई।

कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में एक साल पहले की तिमाही के मुकाबले राजस्व में 32 फीसदी की गिरावट और क्रमिक रूप से आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की थी, जो शेयर बाजार की अपेक्षाओं से काफी कम रही। यह गिरावट कस्टम सिंथेसिस कारोबार के कारण आई थी, जो कोविड-19 से संबंधित अ​धिक आधार के कारण 54 फीसदी तक लुढ़क गया था।

चौथी तिमाही के मामले में हालांकि अधिकांश ब्रोकर सालाना आधार पर गिरावट की संभावना जता रहे हैं, लेकिन उन्हें राजस्व में क्रमिक वृद्धि की उम्मीद है। सिस्टमैटिक्स रिसर्च के विशाल मनचंदा और बेजाद देबू बताते हैं कि डिविस के मामले में सबसे बुरा दौर पीछे छुटने के आसार हैं, जिससे मार्जिन विस्तार के साथ राजस्व में क्रमिक रूप से मध्य स्तर पर एक अंक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

ब्रोकर को राजस्व में तिमाही आधार पर चार फीसदी की राजस्व वृद्धि और एक साल पहले की अवधि के मुकाबले राजस्व में 30 फीसदी की गिरावट की संभावना लग रही है। ब्रोकर ने शेयर पर ‘सेल’ रेटिंग दी है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज को क्रमिक आधार पर 6.4 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है, जबकि सालाना आधार पर वृद्धि के लिए इसने 28 फीसदी का अनुमान जताया है।

ब्रोकर के अलंकार गरुडे और समितिनजॉय बसाक के अनुसार बिक्री में गिरावट एंटी-वायरल ड्रग मोल्नुपिराविर के अ​धिक आधार की वजह से थी। हालांकि कंपनी ने एक साल पहले की तिमाही में 9.5 करोड़ डॉलर की बिक्री दर्ज की थी, लेकिन वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में इस दवा की कोई बिक्री नहीं हुई।

शेयर बाजार चौथी तिमाही के परिणामों में जिस प्रमुख मापदंड पर नजर रखेगा, वह है मार्जिन। कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में अब तक का अपना सबसे खराब मार्जिन प्रदर्शन दर्ज किया था।

जेनेरिक ए​क्टिव फार्मास्युटिकल घटक खंड में मूल्य निर्धारण के दबाव के कारण क्रमिक आधार पर 57 फीसदी की दर पर सकल मार्जिन सालाना आधार पर 10 फीसदी अंक और 700 आधार अंक (बीपीएस) कम रहा।

अ​धिक मार्जिन वाले अनुबंध होने और विनिर्माण कारोबार से कम योगदान के साथ-साथ कच्चे माल की महंगाई ने मिलकर इसके लाभ पर दबाव बनाया। ऋणात्मक परिचालन लाभ की वजह से परिचालन लाभ में 63 फीसदी की गिरावट आई, जबकि परिचालन मार्जिन 24 फीसदी के स्तर पर आ गया।

ब्रोकर फर्मों को मार्जिन में क्रमिक सुधार की उम्मीद है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार सकल मार्जिन में क्रमिक रूप से 340 आधार अंकों का सुधार होना चाहिए, हालांकि अ​धिक लागत वाले स्टॉक का वृद्धिशील प्रभाव कम रहने के कारण वह अब भी सालाना आधार पर 660 आधार अंक तक घटकर 60.1 फीसदी रहेगा।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement