facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DLF के चेयरमैन राजीव सिंह सबसे धनी भारतीय रियल एस्टेट कारोबारी: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 3:54 PM IST
DLF

डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह 59,030 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे धनी भारतीय रियल एस्टेट कारोबारी बने हुए हैं। ग्रोहे-हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा ग्रुप) के मंगल प्रभात लोढ़ा और उनका परिवार 42,270 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है।

‘ग्रोहे-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2023’ नाम से यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई। इसमें 67 कंपनियों और 16 शहरों के 100 लोगों को रैंकिंग दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक सूची में शामिल 61 फीसदी लोगों की संपत्ति में इजाफा हुआ। जबकि 36 की संपत्ति में कमी देखी गई। इसमें 25 नए चेहरे शामिल हुए।

सूची के अनुसार बेंगलुरु स्थित आरएमजेड कॉर्प के अर्जुन मेंडा और परिवार ने 37,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। के रहेजा कॉर्प के चंद्र रहेजा और परिवार ने 26,620 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने संवाददाताओं से कहा कि सूची में 25 प्रतिशत लोग पहली बार शामिल हुए हैं, जो रियल एस्टेट क्षेत्र में नए उद्यमियों के उभार को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement