facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DMart Q3 Results: Q3 में मुनाफा 18.28% बढ़कर ₹855 करोड़ के पार, रेवेन्यू ₹18,100 करोड़ पर पहुंचा

Advertisement

हालांकि कंपनी के खर्चे भी बढ़े हैं। इस तिमाही में कुल खर्च 16,942.62 करोड़ रुपये हो गए, जो पिछले साल के 15,001.64 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है

Last Updated- January 10, 2026 | 7:14 PM IST
DMart
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की मशहूर सुपरमार्केट चेन DMart की कंपनी Avenue Supermarts Ltd ने शानदार नतीजे जारी किए हैं। दिसंबर 2025 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.28 प्रतिशत बढ़कर 855.78 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह मुनाफा 723.54 करोड़ रुपये था।

कंपनी की बिक्री भी अच्छी रही। इस बार ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू 18,100.88 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यही पीरियड में 15,972.55 करोड़ रुपये था।

हालांकि कंपनी के खर्चे भी बढ़े हैं। इस तिमाही में कुल खर्च 16,942.62 करोड़ रुपये हो गए, जो पिछले साल के 15,001.64 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है।

Also Read: Stock Split: अगले हफ्ते चार कंपनियां करेंगी शेयरों का स्प्लिट, छोटे निवेशकों की रहेगी नजर

लीडरशिप में आने वाला है बड़ा बदलाव

कंपनी ने एक और महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। बोर्ड ने अंशुल असावा को 1 अप्रैल 2026 से चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने की मंजूरी दे दी है। अभी वे CEO डिजाइनेट के तौर पर काम कर रहे हैं। यह नियुक्ति 3 साल के लिए होगी, लेकिन शेयरहोल्डर्स की मंजूरी भी लेनी होगी।

वहीं मौजूदा MD & CEO इग्नेशियस नवील नोरोन्हा 31 जनवरी 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। DMart लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है और ये नतीजे दिखाते हैं कि ग्राहकों का भरोसा कंपनी पर बरकरार है।

Advertisement
First Published - January 10, 2026 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement