facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मुंबई मेट्रो की लाइन-3 के संचालन, देखभाल के लिए DMRC ने लगाई सबसे कम बोली

Last Updated- April 13, 2023 | 6:38 PM IST
शहरों के लिए एकीकृत परिवहन प्रणाली प्राधिकरण आवश्यक, Integrated Transport System Authority required for cities

मुंबई मेट्रो के 33.5 किलोमीटर लंबी लाइन-3 के संचालन और देखभाल के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सबसे कम बोली लगाई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मुंबई मेट्रो की प्रस्तावित लाइन-3 आरे से कफे परेड तक चलेगी। इस लाइन पर 27 मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे। अगर DMRC को यह काम मिल जाता है तो इस प्रक्रिया से DMRC के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से बाहर किसी परियोजना में जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

DMRC ने बयान में कहा, ‘मुंबई मेट्रो की लाइन-3 इस समय मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के अंतर्गत निर्माणाधीन है और इसके कुछ भागों के इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।’

बयान में कहा गया, ‘मुंबई मेट्रो की आरे से कफे परेड तक 27 स्टेशन वाली और 33.5 किलोमीटर लंबी लाइन-3 के संचालन और देखभाल के लिए DMRC ने सबसे कम बोली लगाई है।’

दिल्ली मेट्रो अपने गलियारों का संचालन करने के अलावा गुरुग्राम में रेपिड मेट्रो का भी संचालन करती है। DMRC ने कोच्चि मेट्रो, जयपुर मेट्रो, नोएडा मेट्रो का निर्माण किया है और देशभर में कई अन्य परियोजनाओं में परामर्शदाता के तौर पर सक्रिय है। DMRC इस समय पटना मेट्रो का भी निर्माण कर रही है।

First Published - April 13, 2023 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट