facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या आप इन 65 नई दवाओं में से कुछ लेते हैं, सरकार ने तय की कीमत

Advertisement

टाइप 2 मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल, जीवाणु संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल दवाओं और दर्द निवारक दवाओं की कीमतें तय की गई हैं।

Last Updated- December 22, 2024 | 9:54 PM IST
Pharma and Healthcare stocks

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 65 नए दवा फार्मूलेशन के लिए खुदरा मूल्य तय किए हैं और 13 फार्मूलेशन के अधिकतम मूल्य निर्धारण को अधिसूचित किया है। फार्मा स्युटिकल्स विभाग के तहत आने वाली इस नियामकीय संस्था ने साल 2024 के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में बदलावों के आधार पर आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) में दवा की कीमतों में 0.00551 प्रतिशत की वृद्धि के असर को शामिल करने के लिए सात अन्य दवाओं की अधिकतम कीमतों में भी संशोधन किया है।

फॉर्मूलेशन की कीमतों में संशोधन का यह फैसला 12 दिसंबर को प्राधिकरण की 128वीं बैठक के दौरान लिया गया। एनपीपीए की कई अधिसूचनाओं के अनुसार टाइप 2 मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल, जीवाणु संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल दवाओं और दर्द निवारक दवाओं की कीमतें तय की गई हैं, जबकि अधिकतम कीमतों में संशोधन वाली दवाओं में रेबीज, टेटनस और खसरा के टीके शामिल हैं।

खुदरा और अधिकतम मूल्य में संशोधन और उनका निर्धारण राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण की नियमित कवायद होती है। दवाओं के मूल्य का निर्धारण करने वाले नियामक को फार्मा दवाओं की कीमतें तय करने और संशोधित करने, दवा मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ) के प्रावधानों को लागू करने तथा नियंत्रित और अनियंत्रित दोनों दवाओं की कीमतों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement