facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

घरेलू विमानों का बेड़ा पांच वर्षों में 1,400 विमानों तक पहुंच जाएगा: विमानन सचिव

Advertisement

वुअलनाम ने कहा कि अगले 10 वर्ष में हवाई अड्डों की संख्या मौजूदा 74 से दोगुना होकर 157 हो जाएगी। यात्रियों की संख्या भी दोगुनी होकर 11 करोड़ से 22 करोड़ हो जाएगी।

Last Updated- November 21, 2024 | 2:45 PM IST
ATF Price

नागर विमानन सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने गुरुवार को कहा कि अगले पांच साल में घरेलू विमानन कंपनियों के पास मौजूद विमानों की संख्या बढ़कर 1,400 हो जाएगी। बेड़े में वर्तमान में करीब 800 विमान हैं। प्रमुख विमानन कम्पनियों इंडिगो और एयर इंडिया ने विमानों के लिए बड़े ठेके दे रखे हैं।

विमानन मंत्रालय के सहयोग से ‘वीमेन इन एविएशन इंडिया’ द्वारा यहां आयोजित ‘गिविंग विंग्स टू ड्रीम्स अवार्ड्स 2024’ में सचिव ने ड्रोन सहित विमानन क्षेत्र में महिलाओं के लिए मौजूद अवसरों का भी उल्लेख किया। वुअलनाम ने कहा कि अगले 10 वर्ष में हवाई अड्डों की संख्या मौजूदा 74 से दोगुना होकर 157 हो जाएगी। यात्रियों की संख्या भी दोगुनी होकर 11 करोड़ से 22 करोड़ हो जाएगी।

Also read: रिश्वतखोरी मामले पर अदाणी ग्रुप का आया जवाब, कहा-आरोप निराधार, कानूनी विकल्पों का करेंगे इस्तेमाल 

उन्होंने साथ ही कहा कि 120 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना सफल रही और लाभार्थी कंपनियों का कुल कारोबार बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये हो गया है। ड्रोन के लिए पहली पीएलआई योजना की शुरुआत 20 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 2021 में वित्त वर्ष 2021-22 से तीन वित्त वर्षों के लिए की गई थी जो अब समाप्त हो गई है।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 2:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement