facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Wilmar के दोराब मिस्त्री को उम्मीद, बढ़ेगी उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति

Advertisement

उन्होंने कहा कि 19.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ कंपनी भारत में अव्वल है और उसका खाद्य कारोबार उच्च स्तर पर दो अंकों की वृद्धि दर्ज कर रहा है।

Last Updated- June 28, 2023 | 8:20 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

भारत वर्ष 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दौड़ में है। अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) के गैर-कार्यकारी चेयरमैन दोराब मिस्त्री (Dorab Mistry) ने कहा कि उन्हें उपभोक्ता की क्रय शक्ति में लगातार वृद्धि की उम्मीद है।

मिस्त्री ने कहा कि यह बात खाद्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने का बड़ा अवसर पेश करती है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी खाद्य प्रसंस्करण क्षमता में निवेश कर रही है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का और अधिक खाद्य उत्पादों तक विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा कि 19.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ कंपनी भारत में अव्वल है और उसका खाद्य कारोबार उच्च स्तर पर दो अंकों की वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत के खाद्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मिस्त्री ने कहा कि हम भारत में बदलाव देख रहे हैं, जो तेज आर्थिक विकास, प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में इजाफा, साक्षरता स्तर में वृद्धि और कार्यबल में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से दिख रहा है।

Also read: Adani Power के झारखंड बिजलीघर से बांग्लादेश को पावर सप्लाई शुरू

उन्होंने शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में कहा कि इसने उपभोक्ताओं को जानकारीपरक फैसला लेने, गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित किया है।

इसके अलावा घर से बाहर खान-पान की खपत बढ़ रही है, जिसका उपभोग किए जाने वाले कुल भोजन में महत्वपूर्ण हिस्सा रहता है। मिस्त्री ने कहा कि होरेका (होटल, रेस्तरां और खानपान) खंड मूल्य के प्रति सतर्क रहता है, जिससे यह जरूरी हो जाता है कि इस खंड को दमदार रूप से विकसित हो रहे राष्ट्र के लिए किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री भी प्रदान की जाए।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement