facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dr Reddy’s ने 42.78 लाख रुपये में किया O2 रिन्यूएबल एनर्जी का 26% अधिग्रहण

Advertisement

भारतीय दवा निर्माता ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने पहली किश्त में SPV की इक्विटी शेयर कैपिटल का 26 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

Last Updated- November 11, 2023 | 1:56 PM IST
Dr reddy
Representative Image

मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddy’s) ने O2 रिन्यूएबल एनर्जी IX प्राइवेट लिमिटेड (SPV) की प्रतिभूतियों का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी 10 नवंबर को दी।

भारतीय दवा निर्माता ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने पहली किश्त में SPV की इक्विटी शेयर कैपिटल का 26 प्रतिशत हासिल कर लिया है।

फार्मा कंपनी ने जानकारी दी कि उसने 42.78 लाख रुपये का निवेश किया है, जो एसपीवी की इक्विटी शेयर पूंजी में 26 प्रतिशत के बराबर है। साथ ही कंपनी ने कंपलसरी कनवर्टिबल डिबेंचर में भी 72.84 लाख रुपये का निवेश किया है।

यह भी पढ़ें : Dr Reddy’s Q2 results: डॉ. रेड्डीज का मुनाफा 33% बढ़ा, रेवलिमिड की बिक्री से बढ़त

कंपनी इक्विटी और कंपलसरी कनवर्टिबल डिबेंचर के जरिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का निवेश नहीं करेगी। एसपीवी की व्यावसायिक आवश्यकताओं के आधार पर निवेश कई चरणों में किया जाएगा।

यह अधिग्रहण सिक्योरिटी सब्सक्रिपशन और शेयरहोल्डर्स के समझौते (एसएसएचए) के नियमों और शर्तों के अनुसार है, जो उसने नवीकरणीय ऊर्जा की खपत और आपूर्ति के लिए टीईक्यू ग्रीन पावर इलेवन प्राइवेट लिमिटेड (TEQ Green Power XI Private Limited) और O2 पावर एसजी पीटीई लिमिटेड के साथ एसपीवी में निवेश के लिए किया था।

यह भी पढ़ें : तिमाही रिजल्ट: LIC, हिंडाल्को और सेल का लाभ बढ़ा, कोल इंडिया में 12.5% की वृद्धि

क्या करती है O2 रिन्यूएबल?

O2 रिन्यूएबल एनर्जी IX प्राइवेट लिमिटेड नॉन-कन्वेंशनल सोर्सेज का उपयोग करके विद्युत उत्पादन में शामिल है। इसे कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत शामिल किया गया था।

Advertisement
First Published - November 11, 2023 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement