facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Dr Reddy’s को मेक्सिकन रेगुलेटर से झटका, ₹27 लाख का लगाया जुर्माना; जानें पूरा मामला

इनवॉइस (बिल) की डेट और इम्पोर्ट लाइसेंस में रेफरेंस स्टैंडर्ड के नाम में गलती के कारण भी Dr Reddy's पर जुर्माना लगाया गया है।

Last Updated- November 14, 2024 | 2:28 PM IST
Dr reddy
Representative image

मेक्सिको के दवा नियामक ने भारतीय दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy’s Laboratories) पर 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर यह जुर्माना एक उत्पाद के आयात की सूचना में रेगुलेटरी गाइडलाइन्स का सही से पालन न करने के लिए लगाया गया है।

इनवॉइस डेट और रेफरेंस स्टैंडर्ड में गड़बड़ी

हैदराबाद स्थित इस कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि मेक्सिको की औषधि नियामक संस्था ने API के एक रेफरेंस स्टैंडर्ड के आयात में रिपोर्टिंग के दौरान हुई गड़बड़ियों के चलते जुर्माना लगाया है। इसके अलावा इनवॉइस (बिल) की डेट और इम्पोर्ट लाइसेंस में रेफरेंस स्टैंडर्ड के नाम में गलती के कारण भी यह जुर्माना लगाया गया है।

हैदराबाद स्थित कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया है कि मेक्सिको की औषधि नियामक संस्था ने API के एक रेफरेंस स्टैंडर्ड के आयात की सूचना में निर्धारित दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन न करने पर कंपनी पर 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Dr Reddy’s का दूसरी तिमाही नतीजा

भारतीय जेनेरिक दवा निर्माता डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़ ने वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में विश्लेषकों की अपेक्षाओं से कम मुनाफा दर्ज किया। कंपनी के मुताबिक, उत्तरी अमेरिकी बाजार में कड़े प्रतिस्पर्धा और प्राइस प्रेशर ने इसके मुनाफे पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। यह बाजार कंपनी के कुल राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत है, जिससे इसके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली।

मुनाफे में गिरावट

LSEG द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए डॉ. रेड्डीज़ का कुल शुद्ध लाभ 9.5% घटकर 1,342 करोड़ रुपये (लगभग $159.6 मिलियन) रहा, जो कि विश्लेषकों के 1,401 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है।

राजस्व में 17% की वृद्धि

हालांकि, कंपनी का तिमाही राजस्व 17% बढ़कर 8,016 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि उत्तरी अमेरिकी बाजार में बिक्री में वृद्धि से राजस्व में यह इजाफा हुआ, लेकिन कीमतों में कमी के कारण मुनाफे पर दबाव बना रहा।

शेयर में गिरावट

BSE पर डॉ. रेड्डीज का शेयर आज यानी गुरुवार को 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,229.05 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

First Published - November 14, 2024 | 2:28 PM IST

संबंधित पोस्ट