facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dr. Reddy’s Laboratories: डॉ. रेड्डीज ने डेढ़ अरब मरीजों तक पहुंच के लिए कसी कमर

Advertisement

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने 2029-30 तक डेढ़ अरब मरीजों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, कंपनी ने ओटीसी, टीके और नए लाइसेंसिंग साझेदारी में निवेश कर इसे हासिल करने की योजना बनाई है।

Last Updated- July 04, 2024 | 10:04 PM IST
Drug company Dr. Reddy's Laboratories fined millions in Kazakhstan दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज पर कजाकिस्तान में लगा लाखों का जुर्माना

हैदराबाद की प्रमुख फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल) मौजूदा 70.4 करोड़ मरीजों के मुकाबले वित्त वर्ष 2029-30 (वित्त वर्ष 2030) तक डेढ़ अरब मरीजों तक पहुंचने का लक्ष्य बना रही है। कंपनी की 2024 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले पांच वर्षों के दौरान भारत में ओवर द टॉप काउंटर (ओटीसी) और टीके एवं नए लाइसेंसिंग साझेदारी जैसे नए उद्यमों के जरिये इस लक्ष्य को हासिल करना चाह रही है।

डीआरएल के शेयरधारकों को भेजे गए साझा संदेश में कंपनी के चेयरमैन के सतीश रेड्डी और को-चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जीवी प्रसाद ने जनसांख्यिकी, बीमारी के पैटर्न, कारोबारी मॉडल विकसित होने के साथ-साथ भविष्य के स्वास्थ्य देखभाल रुझानों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘हमने उन क्षेत्रों में निवेश शुरू कर दिया हैं जिसमें हमें लगता है कि आने वाले समय में वृद्धि को उन्हीं से रफ्तार मिलेगी। नोवल मोलेक्युल्स (एनसीई, एनबीई और कार-टी), डिजिटल थेरेप्यूटिक्स (वियरेबल्स, ऐप) और कंज्यूमर हेल्थकेयर (पोषण एवं ओटीसी देखभाल) में हम निवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डीआरएल ने हाल ही में नेस्ले इंडिया के साथ संयुक्त उद्यम शुरू किया है। इससे देश में पोषण संबंधी स्वास्थ्य समाधानों के साथ-साथ विटामिन, मिनरल्स, हर्बल और नेस्ले हेल्थ साइंस के पूरक आहारों से कंपनी के पोषण और ओटीसी कारोबार को बल मिलेगा।

संदेश में कहा गया है, ‘ये अपेक्षाकृत नए और दीर्घावधि वाले क्षेत्र हैं, जहां कंपनियों को मजबूत साझेदारी, नई क्षमताओं से निवेश और जोखिम की भूख के जरिये अलग तरीके से सोचने और काम करने की जरूरत होती है।’ डीआरएल ने कहा है, ‘कैंसर की दवा टोरिपैलिमैब पर भारत में नियामकीय कार्य, जिसके लिए हमने जुंशी बायोसाइंसेज के साथ करार किया है आगे बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement