facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुबई की बू बू लैंड कर रही भारत आने की तैयारी, पहली लक्जरी बच्चों की मनोरंजन यूनिट जियो वर्ल्ड प्लाजा में!

Advertisement

बू बू लैंड बच्चों के लिए इनडोर लक्जरी मनोरंजन स्थल है। इसमें एक से आठ साल तक के बच्चों के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियां होती हैं

Last Updated- November 02, 2025 | 11:01 PM IST
Boo Boo Laand

दुबई मॉल में मौजूद बच्चों के लक्जरी मनोरंजन स्थल बू बू लैंड के भारतीय बाजार में प्रवेश करने की उम्मीद है। संभावना है कि इसकी शुरुआत साल 2026 तक मुंबई के लक्जरी शॉपिंग मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा में होगी।

बू बू लैंड बच्चों के लिए इनडोर लक्जरी मनोरंजन स्थल है। इसमें एक से आठ साल तक के बच्चों के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियां होती हैं। इनमें प्ले जोन और विभिन्न रचनात्मक कार्यशालाएं भी शामिल हैं। भारत की विकास गाथा और देश में उपभोक्ता खर्च के स्वरूप को देखते हुए बू बू लैंड के प्रबंध निदेशक सलिल मलिक ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि उन्हें लगता है कि बाजार में प्रवेश करने का यह सही वक्त है।

उन्होंने कहा, ‘व्यावहारिकता का अध्ययन करने के बाद हमें लगा कि बच्चों के लिए हाई-एंड लक्जरी मनोरंजन के बाजार में बड़ा अंतर है। (मुंबई के लिए) करार पहले ही हो चुका है। हम नई दिल्ली, बेंगलूरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ की भी योजना बना रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि ब्रांड की मूल कंपनी इंपीरियल वन भारतीय बाजार में अपने विस्तार पर अगले तीन वर्षों में 110 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मुंबई में बू बू लैंड की जगह 12,000 वर्ग फुट में होगी जबकि ब्रांड अन्य शहरों में अपने लिए औसतन 15,000 से 18,000 वर्ग फुट पर विचार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर बू बू लैंड के पास दुबई मॉल में 25,000 वर्ग फुट स्थान है। वहां यह अक्टूबर 2024 में खुला था। एक साल में दुबई के बू बू लैंड में पांच लाख से ज्यादा मेहमान आए।

उन्होंने बताया कि भारत में यह प्रारूप अन्य देशों की तरह ही रहेगा। लेकिन जगह का आकार छोटा होगा। हालांकि जियो वर्ल्ड प्लाजा की जगह कुछ अलग और अधिक प्रीमियम व उन्नत होगी। इसलिए वहां टिकट की कीमतें अधिक होने की संभावना है। भारत में स्कूल ट्रिप कंपनी के लिए राजस्व के प्रमुख स्रोतों में से एक होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘इस परियोजना (मुंबई) में कुछ अनूठी गतिविधियां होंगी और भारत के अन्य आयोजन स्थलों की तुलना में इसका पूंजीगत व्यय अधिक होगा।’ फिलहाल भारत में बच्चों के मनोरंजन क्षेत्र में अन्य ब्रांड किडजानिया है। भारत में बू बू लैंड को मझोले और छोटे शहरों में नए मॉल के विकास के साथ कई अवसर नजर आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 2, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement