facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुबई निवासी भाई-बहन Reliance को मुफ्त में देंगे jiohotstar.com डोमेन

Advertisement

इस वेबसाइट आईडी को पिछले साल रिलायंस जियो और डिज्नी हॉटस्टार के संभावित विलय के बारे में अटकलों के बीच दिल्ली स्थित एक ऐप डेवलपर ने पंजीकृत किया था।

Last Updated- November 17, 2024 | 6:06 PM IST
Dubai resident brothers and sisters will give free jiohotstar.com domain to Reliance' दुबई निवासी भाई-बहन Reliance को मुफ्त में देंगे jiohotstar.com डोमेन

डोमेन जियोहॉटस्टार.कॉम के मालिक दुबई निवासी भाई-बहन जैनम और जीविका ने इसे रिलायंस को बिना किसी शुल्क के हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। इससे विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अटकलों पर विराम लग गया है। इंटरनेट डोमेन नाम की इस खबर ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बहुत ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, यह खबर दोनों भाई-बहन के अनुसार ‘सेवा और दया’ के साथ समाप्त हुई।

इस वेबसाइट आईडी को पिछले साल रिलायंस जियो और डिज्नी हॉटस्टार के संभावित विलय के बारे में अटकलों के बीच दिल्ली स्थित एक ऐप डेवलपर ने पंजीकृत किया था। पिछले महीने, डेवलपर ने डोमेन के स्वामित्व हस्तांतरण के बदले में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपनी उच्च शिक्षा के लिए धन की मांग की थी।

यह मांग रिलायंस जियो और द वॉल्ट डिज़्नी द्वारा अपने मीडिया व्यवसायों के विलय की औपचारिक घोषणा के कुछ दिनों बाद की गई थी। बाद में, दुबई निवासी भाई-बहन ने ‘जियोहॉटस्टार.कॉम’ डोमेन को इसके पंजीकृत मालिक से खरीद लिया।

Also read: iPhone मैन्युफैक्चरिंग में Tata का और बढ़ेगा दबदबा; Pegatron की आईफोन फैक्ट्री में 60% हिस्सेदारी खरीदी

माना जाता है कि रिलायंस के पंजीकृत मालिक के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद डोमेन को दुबई स्थित भाई-बहनों को बेच दिया गया था। भाई-बहन ने बताया कि रिलायंस आईपी की कानूनी टीम ने उनसे संपर्क किया और दोनों ने स्वामित्व उन्हें (रिलायंस) सौंपने का फैसला किया।

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement