facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चे पाम ऑयल में उबाल का असर, FMCG कंपनियां बढ़ाने लगीं दाम

Advertisement

कुछ उपभोक्ता वस्तुओं में कच्चा पाम ऑयल मुख्य सामग्री होता है जिसकी कीमतों में पिछले तीन महीनों के दौरान 45.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Last Updated- October 28, 2024 | 6:43 AM IST
Palm oil

कच्चे पाम ऑयल की कीमतों में तेजी के बाद अब भारतीय उपभोक्ता कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी ग्राहकों पर डालने के लिए साबुन से लेकर खाद्य तेलों के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। कुछ उपभोक्ता वस्तुओं में कच्चा पाम ऑयल मुख्य सामग्री होता है जिसकी कीमतों में पिछले तीन महीनों के दौरान 45.2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कहा कि उसने पहले से ही त्वचा स्वच्छता की श्रेणी में कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी ने नतीजों के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इस तिमाही में लंबे समय से जिंस की कीमतों में नरमी के बाद एक साल पहले के मुकाबले कच्चे पाम ऑयल में 10 फीसदी और चाय की कीमतों में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है।’

विश्लेषकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी सुधीर सीतापति ने भी कीमतें बढ़ाकर मौजूदा कच्चे पाम ऑयल की कीमत वृद्धि से निपटने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘तेल पर आयात शुल्क के कारण पहले से ही ऊंची कीमतों में और इजाफा हो गया। हमें लगता है कि यह थोड़े समय के लिए है और हम अगली कुछ तिमाहियों में मूल्य में विवेकपूर्ण वृद्धि और लागत स्थिरता के बल पर मार्जिन में सुधार कर लेंगे।’

गोदरेज कंज्यूमर ने कहा, ‘पाम ऑयल और उसके उप उत्पादों की कीमतें बढ़ रहीं हैं और इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें दो अंकों की वृद्धि हो चुकी है। प्रबंधन ने पूरी लागत वृद्धि का सारा ही बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने का फैसला किया है और इसलिए मूल्य वृद्धि कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि से कम ही होगी।’

अदाणी विल्मर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अंशु मलिक ने कहा, ‘हम शायद इस वृद्धि को दोहरा नहीं पाएं मगर एक बात तो तय है कि यह सब बेहतर वितरण बुनियादी ढांचे के निर्माण के ठोस प्रयासों के कारण हो रहा है। खाद्य तेल की कीमतें 25-30 फीसदी बढ़ गई हैं और इसका असर खपत पर भी पड़ेगा।’

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 6:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement