facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टिकाऊ विमानन ईंधन भारत के लिए बड़ा अवसर: एयरबस सीओओ

Advertisement

गियौम फाउरी बोले—भारत में एसएएफ को अपनाने की अपार संभावनाएं, वैश्विक विमानन बाजार में निभा सकता है अहम भूमिका

Last Updated- March 25, 2025 | 10:10 PM IST
Airbus software glitch: IndiGo, AI to ground 350 A320 jets for the weekend

एयरबस के मुख्य कार्य अधिकारी गियौम फाउरी ने कहा है कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करने वाला टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) भारत के लिए एक अवसर बन सकता है। एयरबस को भारत में बहुत अधिक संभावनाएं दिखाई देती हैं, जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए भारत का मतलब ‘वृद्धि’ है। भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने एयरबस को सैकड़ों विमानों के ऑर्डर दिए हैं। कंपनी के पास भारत में सी295 विमान के लिए संयुक्त उद्यम में ‘फाइनल असेंबली लाइन’ (एफएलए) है और इस साल हेलीकॉप्टर एच125 के लिए एक एफएएल स्थापित किया जाएगा।

फाउरी ने सोमवार कहा, ‘एसएएफ भारत के लिए एक अवसर है। टिकाऊ ईंधन भारत के एजेंडा में सबसे ऊपर है। भारत में वैश्विक विमानन कारोबार का बड़ा हिस्सा है। इसलिए भारत की वैश्विक व्यवस्था में बड़ी भूमिका और बड़ी जिम्मेदारी है।’ वह टूलूज में एयरबस शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान बात कर रहे थे। वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में विमानन क्षेत्र की करीब 2-3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एसएएफ इस उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकता है। उन्होंने टिकाऊ ईंधन के इस्तेमाल को विमानन क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति बताया और कहा कि इस लक्ष्य को अभी हासिल किया जाना है।

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 10:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement